लाइव न्यूज़ :

रामजन्म भूमि जमीन विवाद पर सुप्रीम कोर्ट के आगामी फैसले पर आरएसएस-BJP में मंथन शुरू

By नितिन अग्रवाल | Updated: October 31, 2019 08:59 IST

रामजन्म भूमि-बाबरी विवाद पर 17 नवंबर से पहले सुप्रीम कोर्ट का फैसला आ सकता है.

Open in App
ठळक मुद्देरामजन्म भूमि-बाबरी विवाद मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई पूरी हो चुकी है.फैसले को लेकर दिल्ली में संघ और भाजपा के नेताओं की अहम बैठक हुई.

रामजन्म भूमि-बाबरी विवाद पर सुप्रीम कोर्ट के आने वाले फैसले के बाद की संभावित परिस्थितियों को लेकर भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने अपनी तैयारी शुरु कर दी है. इसे लेकर बुधवार को दोनों संगठनों के आला पदाधिकारियों ने दिल्ली में मंथन किया.

सूत्रों के अनुसार दिल्ली में संघ और भाजपा के नेताओं की अहम बैठक हुई. जिसमें संघ प्रमुख मोहन भागवत, सरकार्यवाह भैय्याजी जोशी, दत्तात्रय होसबोले के साथ भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा, संगठन महामंत्री बीएल संतोष तथा गृह मंत्री और पार्टी अध्यक्ष अमित शाह ने फैसले के बाद की संभावित परिस्थितियों को लेकर चर्चा की.

पहले यह बैठक यह बैठक हरिद्वार में आयोजित की गई थी, लेकिन संघ के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख अरुण कुमार ने बताया कि 30 अक्तूबर से 5 नवंबर तक सात दिन का प्रचारक वर्ग के साथ वहां होने वाली बैठक को को आवश्यक कारणों से रद्द कर दिया गया. इसके स्थान पर 3 दिन की बैठक दिल्ली में की गई है.

सूत्रों के अनुसार संघ-भाजपा की यह बैठक अगले शुक्रवार तक चलेगी. हरियाणा बॉर्डर के नजदीक दिल्ली के छत्तरपुर में आयोजित संघ की इस बैठक में भाजपा के अतिरिक्त संघ के सभी सहयोगी संगठन भी शामिल हो रहे हैं.

टॅग्स :राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद विवाद मामलाअयोध्या विवादअयोध्याआरएसएसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठमर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के परम भक्त हनुमान जी?, पूंछ को हिला नहीं पाए थे भीम?

पूजा पाठअहिरावण वध के लिए हनुमान जी ने धारण किया था पंचमुखी स्वरूप?, श्रीराम-लक्ष्मण को कैद से मुक्त कराया, जानें कहानी

पूजा पाठश्रीराम और तीर्थंकर महावीर के बीच वंश परंपरा का मधुर संबंध

पूजा पाठराम राज्य: वैश्विक शांति का कालजयी मार्ग?, जननी जन्मभूमिश्च स्वर्गादपि गरीयसी?

ज़रा हटकेबच्ची यशस्विनी ने सीएम योगी को दिया 'बुलडोजर'?, हंसकर बोले मुख्यमंत्री-बुलडोजर से खेलो और अच्छे से पढ़ाई करो

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos