लाइव न्यूज़ :

दिल्ली के विनोद कुमार पल भर में बने करोड़पति, बैंक अकाउंट में क्रेडिट हुए 10 करोड़ रुपए

By रामदीप मिश्रा | Updated: March 20, 2018 19:51 IST

मोबाइल की दुकान चलाने वाले विनोद का एसबीआई में बैंक अकाउंट है और उसे करीब 10 करोड़ क्रेडिट होने का उस समय पता चला जब उसके मोबाइल पर एसएमएस आया।

Open in App

नई दिल्ली, 20 मार्चः राष्ट्रीय राजधानी का एक युवक पल भर में करोड़पति बन गया। उसने कभी सपने में भी नहीं सोचा होगा कि उसे करोड़ों रुपए मिल जाएंगे। मामला जहांगीरपुरी इलाके का है। यहां रहने वाले विनोद कुमार नाम के शख्स के बैंक अकाउंट में अचानक 9 करोड़, 99 लाख, 99 हजार, 999 रुपए आ गए। उसे समझ नहीं आया कि ये कैसे हुआ।

खबरों के अनुसार, बताया जा रहा है कि मोबाइल की दुकान चलाने वाले विनोद का एसबीआई में बैंक अकाउंट है और उसे करीब 10 करोड़ क्रेडिट होने का उस समय पता चला जब उसके मोबाइल पर एसएमएस आया। एसएसएस में इतनी बड़ी रकम देखकर उनके होश उड़ गए। 

बैंक अकाउंट में इतनी बड़ी रकम डेबिट होने का विनोद को पहले मजाक लगा, लेकिन उसने एटीएम जाकर देखा तो वास्तव में अकाउंट में रुपए ट्रांसफर हुए। वहीं, जब उसने अपने खाते से कुछ रुपए निकालने की कोशिश की तो पता चला कि उनका खाता ब्लॉक हो चुका है। इस पूरे मामले में बैंक की लापरवाही सामने आई है। 

ये भी पढ़ें-पल भर में करोड़पति बना 12वीं का छात्र, लेकिन खड़ी हो गई समस्या

कहा जा रहा है कि बैंक की तकनीकी त्रुटि से विनोद के खाते में रुपए जमा हुए। फिलहाल उनके अकाउंट में करोड़ों रुपए कहां से और कैसे आए इस बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। 

वहीं, आपको बता दें कि इससे पहले उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में 12वीं कक्षा के छात्र केशव शर्मा के बैंक अकाउंट में 5 करोड़, 5 लाख, 55 हजार, 555 रुपए आ गए थे। उनका बैंक अकाउंट स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की सट्टी बाजार शाखा में है। केशव के पिता के फोन पर 16 मार्च को अचानक बैंक की तरफ से एक मैसेज आया था। मैसेज के बाद केशव के पिता को पता चला कि उनके बेटे के बैंक अकाउंट में अचानक पैसे आ गए हैं। पैसे ट्रांसफर होने के कुछ ही घंटों बाद खाते से सारी रकम वापस हो गई थी। 

टॅग्स :दिल्लीभारतीय स्टेट बैंक
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण