लाइव न्यूज़ :

बृजभूषण शरण सिंह को 18 जुलाई को अदालत में पेश होने का आदेश, राउज एवेन्यू कोर्ट ने समन जारी किया

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: July 7, 2023 15:45 IST

भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व प्रमुख और बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह को दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने समन जारी किया है। यौन शोषण के मामले में पेश की गई चार्जशीट पर संज्ञान लेते हुए 18 जुलाई को अदालत में पेश होने का आदेश दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देबृजभूषण शरण सिंह को दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने समन जारी कियाबृजभूषण शरण सिंह को अदालत में पेश होना पड़ेगा 18 जुलाई को अदालत में पेश होने का आदेश

नई दिल्ली: महिला पहलवानों के यौन शोषण के आरोपों का सामना कर रहे भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व प्रमुख और बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह को दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने समन जारी किया है। यौन शोषण के मामले में पेश की गई चार्जशीट पर संज्ञान लेते हुए  18 जुलाई को अदालत में पेश होने का आदेश दिया है।

राउज एवेन्यू कोर्ट ने भारतीय कुश्ती संघ के  के सहायक सचिव विनोद तोमर को भी समन जारी किया है।  बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ विनेश फोगाट, बजरंग पूनिया और साक्षी मलिक के अलावा कई अन्य पहलवानों ने भी मोर्चा खोला था। जंतर-मंतर पर चले लंबे धरने के बाद पुलिस ने बृजभूषण के खिलाफ चार्जशीट पेश की जिसमें  खिलाफ पुलिस ने जो धाराएं लगाई हैं, वे गंभीर अपराध की श्रेणी में आती हैं।

दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने  बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ लगे आरोपों का संज्ञान लेते हुए 1 जुलाई को सुनवाई की तारीख 7 जुलाई तय की थी। 1 जुलाई को सुनवाई के दौरान न दिल्ली पुलिस ने बताया कि मामले में कुछ लोगों को विदेश में भी नोटिस भेजा गया है। पुलिस ने कहा कि अभी उन सभी लोगों के जवाब में लंबा इंतजार करना पड़ेगा। दिल्ली पुलिस ने अदालत को यह भी बताया था कि अभी इस मामले में एफएसएल रिपोर्ट और सीडीआर पर रिपोर्ट का आना बाकी है।  दिल्ली पुलिस ने कहा था कि इस मामले में सप्लीमेंटरी चार्जशीट भविष्य में दाखिल की जा सकती है।

बता दें कि  बृजभूषण के खिलाफ एफआईआर कराने के लिए पहलवानों को सुप्रीमकोर्ट का दरवाजा खटखटाना पड़ा था। बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ महिला पहलवानों के आरोपों के मद्देनजर अंतरराष्ट्रीय कुश्ती संघ ने भी मामले की निष्पक्ष जाँच की माँग की थी।

पुलिस में दर्ज शिकायत में कुछ महिला पहलवानों ने आरोप लगाया है कि बृजभूषण से विभिन्न कालखण्ड में महिला खिलाड़ियों को अशोभनीय तरीके से छुआ और कुछ खिलाड़ियो को अशोभनीय तरीके से पकड़ा था। यदि बृजभूषण शरण पर लगाए गए आरोप अदालत में साबित हो जाने पर उन्हें तीन साल तक की सजा हो सकती है। 

टॅग्स :बृज भूषण शरण सिंहWrestling Federation of Indiaदिल्लीकोर्टविनेश फोगाटबजरंग पूनिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप