लाइव न्यूज़ :

रॉबर्ट वाड्रा ने राजनीति में आने की इच्छा जताई, कहा- आम लोग चाहेंगे तो सक्रिय राजनीति में जरूर आऊंगा

By भाषा | Updated: April 11, 2022 13:33 IST

सोनिया गांधी के 53 वर्षीय दामाद रॉबर्ट वाड्रा ने उज्जैन के महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग और अन्य मंदिरों में पूजा-अर्चना के बाद कहा कि देश में हिंदू-मुस्लिम का भेदभाव खत्म होना चाहिए और सभी मतों एवं संप्रदायों को समानता से स्वीकार करते हुए धर्मनिरपेक्ष रहना चाहिए।

Open in App
ठळक मुद्देमैं राजनीति समझता हूं और अगर (आम) लोग चाहेंगे कि मैं उनकी नुमाइंदगी करूं तो मैं यह कदम जरूर उठाऊंगा।यूपी चुनाव के लिए अपनी पत्नी प्रियंका गांधी वाड्रा को 10 में से 10 अंक दिए।ईवीएम को लेकर आम लोगों के मन में पैदा संदेह दूर करने की मांग की।

इंदौर (मध्य प्रदेश): ‘‘आम लोगों के चाहने पर’’ सक्रिय राजनीति में कदम रखने की इच्छा जताते हुए कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के उद्योगपति दामाद रॉबर्ट वाड्रा ने कहा है कि सियासत में उतरकर वह जनता की ‘‘बड़े पैमाने पर’’ सेवा कर सकते हैं। वाड्रा ने अपने मध्य प्रदेश दौरे में समाचारों के एक स्थानीय यूट्यूब चैनल को रविवार को दिए साक्षात्कार में यह बात कही।

सक्रिय राजनीति में उतरने की संभावनाओं के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, ‘‘मैं राजनीति समझता हूं और अगर (आम) लोग चाहेंगे कि मैं उनकी नुमाइंदगी करूं और अगर मैं उनके लिए कोई बदलाव ला सकता हूं, तो मैं यह कदम जरूर उठाऊंगा।’’

उज्जैन के महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग और अन्य मंदिरों में पूजा-अर्चना के बाद वाड्रा ने कहा, ‘‘मेरे परमार्थिक काम 10 साल से भी अधिक समय से चल रहे हैं और आगे भी चलते रहेंगे। चाहे जितना भी समय लगे और भले ही मैं राजनीति में आऊं या नहीं, मैं लोगों की सेवा तो कर ही रहा हूं।’’

सोनिया गांधी के 53 वर्षीय दामाद ने हालांकि यह भी कहा कि अगर वह राजनीति में आते हैं, तो बड़े पैमाने पर लोगों की सेवा कर सकेंगे। उन्होंने कहा, ‘‘वैसे मैं अब भी देश भर में आम लोगों के बीच पहुंचता हूं। मुझे पता है कि लोग मेरे साथ हैं और वे मेहनत करते हैं। इन लोगों को पता है कि अगर वे मेरा नाम इस्तेमाल करेंगे, तो जनता के लिए अच्छा काम ही करेंगे।’’

वाड्रा ने कहा, ‘‘देखते हैं कि आगे क्या होता है। हम हर रोज परिवार में बात करते हैं कि आज कैसी राजनीति हो रही है और देश कैसे बदल रहा है।’’ उन्होंने देश के सियासी परिदृश्य के संदर्भ में कहा कि मौजूदा हालात देखकर उन्हें ‘‘घबराहट’’ होती है।

वाड्रा ने यह भी कहा कि आज मीडिया असलियत बताने में डरता है। उन्होंने कहा, ‘‘ये सारी चीजें लोकतंत्र का हिस्सा नहीं हैं। ये चीजें देश को आगे नहीं, बल्कि पीछे ही ले जाएंगी।’’

उत्तर प्रदेश के पिछले विधानसभा चुनावों में बतौर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा के प्रदर्शन पर उनके पति ने कहा, ‘‘मैं प्रियंका को 10 में से 10 अंक देना चाहूंगा। उन्होंने इन चुनावों में दिन-रात एक कर दिया था। हालांकि, हम उत्तर प्रदेश के चुनावी जनादेश को स्वीकार करते हैं और इस सूबे के लोगों के हित में पूरी लगन से काम करते रहेंगे।’’

वाड्रा ने हालांकि कहा, ‘‘इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (ईवीएम) को लेकर आम लोगों के मन में जो संदेह हैं, अगर वे दूर कर दिए जाएं तो देश में चुनावी नतीजे बहुत अलग दिखाई देंगे।’’

उन्होंने केंद्र की नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार को घेरते हुए कहा कि कोविड-19 के भीषण प्रकोप के वक्त देश में एकाएक तालाबंदी लागू कर दी गई थी और इन दिनों बेरोजगारी बढ़ रही है।

वाड्रा ने यह भी कहा, ‘‘देश में हिंदू-मुस्लिम का भेदभाव खत्म होना चाहिए और सभी मतों एवं संप्रदायों को समानता से स्वीकार करते हुए धर्मनिरपेक्ष रहना चाहिए।’’

टॅग्स :रॉबर्ट वाड्राकांग्रेससोनिया गाँधीPriyanka Gandhi Vadra
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब