लाइव न्यूज़ :

राजीव गांधी को लेकर पीएम के दावे पर बरसे रॉबर्ट वाड्रा- मोदी की इज्जत करता था, जो जीवित नहीं है उस पर टिप्पणी मुझे बर्दाश्त नहीं

By धीरज पाल | Updated: May 10, 2019 16:49 IST

सोनिया गांधी के दामाद रॉबर्ट वाड्रा ने शुक्रवार को मुबंई में स्थित मुंबा देवी मंदिर में पूजा अर्चना की। उन्होंने राजनीति में एंट्री को लेकर रॉबर्ट वाड्रा ने कहा कि मुझे लगता है कि मेरा समय आएगा।

Open in App

सोनिया गांधी के दामाद और प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोला। उन्होंने पीएम मोदी द्वारा लगातार राजीव गांधी पर टिप्पणी को लेकर रॉबर्ट वाड्रा ने कहा कि पहले मैं मोदी की इज्जत करता था। लेकिन जो जीवित नहीं है उस पर टिप्पणी मुझे बर्दाश्त नहीं है।

आज (10 मई) को रॉबर्ट वाड्रा मुबंई में स्थित मुंबा देवी के मंदिर में पूजा अर्चना की। इसके बाद रॉबर्ट वाड्रा ने एबीपी न्यूज चैनल से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा प्रिंयका-राहुल के खून में देश की सेवा करने का जुनूनहै। इसके अलावा खुद के राजनीतिक में एंट्री को लेकर उन्होंने कहा कि मेरा समय आएगा।

लोकसभा चुनाव पर क्या बोले वाड्रा

लोकसभा चुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि देश बदलाव चाहता है। इसके साथ ही जब उनसे पूछा गया कि क्या पीएम मोदी देश के अगले प्रधानमंत्री होंगे? उन्होंने कहा कि यह चुनाव का परिणाम आने के बाद तय होगा। इस पर अभी बोलना उचित नहीं है। 

रॉबर्ट वाड्रा ने कहा कि मैंने कोई गलती की ही नहीं तो मुझे डर किस बात का है, मुझे 5 साल में तकलीफें दी गई हैं लेकिन मुझ पर इल्जाम लगाने का कोई फायदा नहीं है, राजनीति में तहजीब होनी चाहिए और अब देश के लोग बदलाव चाहते हैं। वर्तमान राजनीतिक पर अपनी राय देते हुए वाड्रा ने कहा कि पॉलिटिक्स में एक डेकोरम होना चाहिए।

लगे मोदी-मोदी के नारे 

रॉबर्ट वाड्रा आज मुंबा देवी के मंदिर में पूजा अर्चना की। वाड्रा जब मंदिर से बाहर निकल रहे थे तो मौजूद भीड़ ने मोदी-मोदी के नारे लगाने शुरू कर दिए। मौके पर मौजूद पुलिस ने वाड्रा के लिए रास्ता खाली कराया गया। 

टॅग्स :लोकसभा चुनावरॉबर्ट वाड्राकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो