लाइव न्यूज़ :

बिहार के गया और कटिहार में भीषण सड़क हादसा, 10 लोगों की मौत, नाराज लोगों ने कटिहार में रास्ता जाम किया

By भाषा | Updated: January 10, 2023 08:09 IST

पुलिस अधीक्षक जितेंद्र कुमार के मुताबिक हादसा जिला मुख्यालय से करीब 10 किलोमीटर दूर राष्ट्रीय राजमार्ग 81 पर रात करीब 8.30 बजे हुआ। हादसे में चालक समेत ऑटोरिक्शा में सवार सभी लोगों की मौत हो गई। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि तिपहिया वाहन खेरिया पंचायत के एक गांव के एक परिवार ने किराए पर लिया था।

Open in App
ठळक मुद्देगया जिला के चंदौती थाना क्षेत्र में गया-टिकारी रोड पर तीन लोगों की मौत हो गई।कटिहार जिले में सोमवार की रात एक तेज रफ्तार ट्रक के तिपहिया वाहन को टक्कर मारने से सात लोगों की मौत हो गयी।

गया/कटिहार(बिहार): बिहार के गया और कटिहार जिले में सोमवार को अलग-अलग सड़क हादसे में दस लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों के मुताबिक गया जिला के चंदौती थाना क्षेत्र में गया-टिकारी रोड पर तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आकर एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों में टिकारी थाना अंतर्गत विशुनगंज गांव निवासी मोहम्मद तंजीर (22), मोहम्मद मिस्बाह (20) और मोहम्मद सादिक अंसारी (67) शामिल हैं।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आशीष भारती ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए गया मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया है। उन्होंने बताया कि वाहन को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। उन्होंने बताया कि मिस्बाह व तंजीर सगे भाई थे। भारती ने बताया कि यह घटना उस वक्त हुई जब मिस्बाह अपने भाई तंजीर व अपने गांव के मोहम्मद सादिक को गया स्टेशन पहुंचाने जा रहा था। कटिहार जिले में सोमवार की रात एक तेज रफ्तार ट्रक के तिपहिया वाहन को टक्कर मारने से सात लोगों की मौत हो गयी।

पुलिस अधीक्षक जितेंद्र कुमार के मुताबिक हादसा जिला मुख्यालय से करीब 10 किलोमीटर दूर राष्ट्रीय राजमार्ग 81 पर रात करीब 8.30 बजे हुआ। हादसे में चालक समेत ऑटोरिक्शा में सवार सभी लोगों की मौत हो गई। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि तिपहिया वाहन खेरिया पंचायत के एक गांव के एक परिवार ने किराए पर लिया था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आगे निकलने के प्रयास में एक ट्रक ने तिपहिया वाहन को पीछे से टक्कर मार दी। दुर्घटना के बाद काफी संख्या में स्थानीय निवासी वहां एकत्र हो गए और यातायात को अवरूद्ध कर दिया। पुलिस एवं प्रशासन द्वारा आक्रोशित प्रदर्शनकारियों को शांत करने का प्रयास किया गया। 

टॅग्स :बिहारसड़क दुर्घटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर