लाइव न्यूज़ :

दिल्ली: RML अस्पताल ने शवगृह भरने के बाद शवों को रखने के लिए ये तरीका अपनाया

By भाषा | Updated: May 30, 2020 21:42 IST

आरएमएल की चिकित्सा अधीक्षक डॉ. मीनाक्षी भारद्वाज ने कहा कि शवगृह के पास लगाए गए रेफ्रिजरेटर कंटेनर में एक वक्त में करीब 12 शवों को रखा जा सकता है।

Open in App
ठळक मुद्देअस्पताल का शव गृह छोटा है और एहतियाती उपाय के तौर पर क्षमता बढ़ाने के लिए रेफ्रिजरेटर कंटेनर खरीदा गया है।कोविड-19 के मरीजों के शवों के अलावा अस्पताल में भर्ती लोग अन्य बीमारियों से भी मरे हैं ।

नयी दिल्ली केंद्र सरकार के आरएमएल अस्पताल ने कोरोना वायरस संक्रमण से मृतकों के शवों से अपना शवगृह भर जाने के कारण शवों को रखने के लिए रेफ्रिजरेटर कंटेनर मंगाया है । आरएमएल की चिकित्सा अधीक्षक डॉ. मीनाक्षी भारद्वाज ने कहा कि शवगृह के पास लगाए गए रेफ्रिजरेटर कंटेनर में एक वक्त में करीब 12 शवों को रखा जा सकता है।

भारद्वाज ने कहा कि फरवरी से कोविड-19 के मरीजों का इलाज कर रहे अस्पताल में बीमारी से 172 लोगों की मौत हुई है। उन्होंने कहा, ‘‘अस्पताल का शव गृह छोटा है और एहतियाती उपाय के तौर पर क्षमता बढ़ाने के लिए रेफ्रिजरेटर कंटेनर खरीदा गया है। कोविड-19 के मरीजों के शवों के अलावा अस्पताल में भर्ती लोग अन्य बीमारियों से भी मरे हैं ।’’

कोविड-19 संक्रमित 1412 मरीजों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया जिसमें से अधिकतर को ठीक होने के बाद छुट्टी मिल चुकी है।  

दिल्ली में शनिवार को कोरोना वायरस के मामले 1163 नए मामले सामने आए जिसके बाद राज्य में संक्रमितों की संख्या 18549 हो गई। वहीं, कोरोना के चलते 18 नई मौत का मामला भी सामने आया है। राज्य में कोरोना के चलते मरने वालों की संख्या 416 हो गई है। 

शनिवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने जानकारी दी कि पिछले 15 दिनों में राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना के 8500 नए मामले सामने आए हैं। सीएम ने बताया कि माहमारी से निपटने के लिए उनकी सरकार 5 जून तक कोरोना मरीजों के लिए 9500 बेड तैयार करेगी। 

टॅग्स :कोरोना वायरसदिल्लीदिल्ली में कोरोना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया