रालोद नेता अजित सिंह का कोरोना वायरस से निधन
By भाषा | Published: May 6, 2021 09:53 AM2021-05-06T09:53:05+5:302021-05-06T09:53:05+5:30
नयी दिल्ली, छह मई राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) के नेता चौधरी अजित सिंह का बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस के संक्रमण की वजह से निधन हो गया। वह 80 साल के थे।
अजित सिंह के बेटे और पूर्व सांसद जयंत चौधरी ने ट्वीट कर यह जानकारी दी।
जयंत चौधरी ने बताया कि अजित सिंह 20 अप्रैल को कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए थे और छह मई की सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली।
उल्लेखनीय है कि अजित सिंह 1986 में पहली बार राज्य सभा के लिए चुने गए। उन्होंने राष्ट्रीय लोक दल का गठन किया था।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।