राजद कार्यकर्ता ने पोस्टर के माध्यम से तेजस्वी की बढ़ाई हिम्मत, उनकी पत्नी को दी ईस्टर की बधाई

By एस पी सिन्हा | Published: April 6, 2023 08:46 PM2023-04-06T20:46:49+5:302023-04-06T20:46:49+5:30

पोस्टर में पहली बार तेजस्वी की बेटी कात्यायनी को भी दिखाया गया है। वह अपनी मां रेचल यानी राजश्री की गोद में है। दोनों के पीछे की तरफ उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव खड़े दिख रहे हैं।

RJD worker boosts Tejashwi's courage through poster, congratulates his wife on Easter | राजद कार्यकर्ता ने पोस्टर के माध्यम से तेजस्वी की बढ़ाई हिम्मत, उनकी पत्नी को दी ईस्टर की बधाई

राजद कार्यकर्ता ने पोस्टर के माध्यम से तेजस्वी की बढ़ाई हिम्मत, उनकी पत्नी को दी ईस्टर की बधाई

Highlights पोस्टर में पहली बार तेजस्वी की बेटी कात्यायनी को भी दिखाया गया हैवह अपनी मां रेचल यानी राजश्री की गोद में हैदोनों के पीछे की तरफ उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव खड़े दिख रहे हैं

पटना: बिहार की राजधानी पटना में ईस्टर के अवसर पर राजद कार्यालय के सामने एक पोस्टर लगाया गया है, जो राजद के कार्यकर्ताओं के बीच काफी चर्चा में है। पोस्टर में ईस्टर की शुभकामना दी गई है। पोस्टर में पहली बार तेजस्वी की बेटी कात्यायनी को भी दिखाया गया है। वह अपनी मां रेचल यानी राजश्री की गोद में है। दोनों के पीछे की तरफ उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव खड़े दिख रहे हैं।

यह पोस्टर कुर्जी के धर्मेन्द्र मुखिया द्वारा लगाया गया है। पोस्टर पर लिखा है- 'डरो मत ! धैर्य रखो मैं ही हूं।' इस पोस्टर के माध्यम से राजद के कार्यकर्ताओ ने तेजस्वी को नहीं डरने की सलाह दी है और संघर्ष करने की बात कही है। पोस्टर में तेजस्वी यादव और उनकी पत्नी राजश्री के गोद में बच्ची दिखायी गई है। साथ ही तेजस्वी के बेबी गर्ल का नाम कात्यायनी लिखा गया है। 

तेजस्वी यादव की पत्नी राजश्री ईसाई हैं। उनका असली नाम रेचल है और शादी के बाद लालू प्रसाद ने उनका नया नाम राजश्री रखा था। तेजस्वी यादव और राजश्री की बेटी का नाम भी लालू प्रसाद ने ही रखा है- कात्यायनी। रेचल इसाई हैं इसलिए पहली बार तेजस्वी यादव परिवार को ईस्टर की शुभकामनाएं दी जा रही हैं। 

बीते 27 मार्च को ही उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव पिता बने हैं। तेजस्वी ने अपनी बेटी की पहली तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की। हॉस्पिटल में बेड पर पत्नी राजश्री के बगल में उनकी बेटी दिखी। वहीं पास ही डिप्टी सीएम अपनी बेटी को लाड करते दिखे। पोस्टर गुड फ्राइडे से पहले लगाया गया है और हैप्पी ईस्टर भी लिखा गया है।

Web Title: RJD worker boosts Tejashwi's courage through poster, congratulates his wife on Easter

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे