लाइव न्यूज़ :

शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर के रामचरितमानस के बयान का राजद ने समर्थन किया, कहा- उन्हें घबराने की जरूरत नहीं

By एस पी सिन्हा | Updated: January 13, 2023 18:50 IST

जगदानंद सिंह ने कहा कि आज शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर साथ खड़े हैं और मैं चंद्रशेखर को आश्वस्त करना चाहता हूं कि पूरी पार्टी उनके साथ मजबूती से खड़ी है और कमंडल वालों को मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि राजद कभी भी कमंडल के आगे मंडल को हारने नहीं देगा। 

Open in App
ठळक मुद्देरामचरितमानस पर विवादित बयान देने के बाद चौतरफा घिरे शिक्षामंत्री के समर्थन में उतरी राजदपार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह उन्हें घबराने की जरूरत नहीं, पूरा राजद उनके साथ

पटना: रामचरितमानस को लेकर विवादित बयान देने के बाद चौतरफा घिरे शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर के समर्थन में अब उनकी पार्टी राजद उतर आई है। इस मामले पर दो दिनों तक राजद ने चुप्पी साधे रखी, लेकिन अब पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह उनके समर्थन में उतर आए हैं। उन्होंने शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर के बयान का समर्थन हुए कहा कि समाजवादियों ने जो राह दिखाई उसे चंद्रशेखर आगे बढ़ा रहे हैं। पूरा राजद चंद्रशेखर के साथ खड़ा है। घबराने की जरूरत नहीं, हम कमंडलवादियों को सफल नहीं होने देंगे। 

जगदानंद सिंह ने कहा कि आज शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर साथ खड़े हैं और मैं चंद्रशेखर को आश्वस्त करना चाहता हूं कि पूरी पार्टी उनके साथ मजबूती से खड़ी है और कमंडल वालों को मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि राजद कभी भी कमंडल के आगे मंडल को हारने नहीं देगा। 

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि जो हमारी सामाजिक न्याय की विचारधारा है, समाजवाद की विचारधारा है और लोहिया जी से जो सिख हमलोगों को मिली है। जिसके लिए कर्पूरी ठाकुर हमेशा लड़ते रहे। आज हमारे नेता लालू यादव बीमार हैं। हमलोगों के बीच कोई भी सामजिक क्रांति के पुरोधा नहीं रहे। जो राह समाजवादियों ने हमें बताई है, उसपर राजनीत करने का काम प्रोफेसर चंद्रशेखर कर रहे हैं। 

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि बिहार के शिक्षा मंत्री और हमारे नेता को घबराने की जरूरत नहीं है। मैं उनको यह साफ कर देना चाहता हूं कि उनके बयान के साथ पूरा राजद परिवार खड़ा है। हमलोग हमेशा से कमंडलवादियों के साथ लड़ने के लिए तैयार रहे हैं और आज भी हैं। इसलिए कोई कुछ भी बोले हमें पीछे हटने की जरूरत नहीं है।

वहीं पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी शिवानंद तिवारी ने कहा कि समाजवादी आंदोलन के जनक डॉ राम मनोहर लोहिया ने राम और रामायण मेले के आयोजन को लेकर सर्वाधिक लेख लिखे हैं। डॉक्टर लोहिया सभी भाषाओं में उपलब्ध रामायण के प्रशंसक हैं। पर उनका मन तुलसी के रामायण में रमा हुआ है। तुलसी की रामायण में आनंद के साथ-साथ धर्म भी जुड़ा हुआ है।

उन्होंने कहा कि तुलसी की कविता आदमी को टिकाती हैं और जोड़े रखती हैं। तुलसी एक रक्षक कवि हैं। जब चारों तरफ से अभेद हमले हों तो बचाना, थामना, टेकी देना शायद ही तुलसी से बढ़कर कोई कर सकता है। बाल्मीकि और एवं दूसरे रामायण में प्रेम को इतनी बड़ी जगह नहीं मिली जितनी की तुलसी की रामायण में है।

टॅग्स :आरजेडीबिहारजेडीयू
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

क्राइम अलर्टपड़ोस की युवती से बातचीत, विक्रम मंडल को 3 युवतियों ने पीट पीटकर मार डाला, परिवार में कोहराम

भारत अधिक खबरें

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो