लाइव न्यूज़ :

CM नीतीश कुमार से मिले राजद विधायक सरोज यादव, जदयू में शामिल होने की लगाई जा रही कयास

By एस पी सिन्हा | Updated: December 9, 2018 20:47 IST

इसके साथ ही राजनीतिक गलियारों में अटकल बाजियों का दौर भी शुरू हो गया है. सूबे की राजनीति में उस वक्त खलबली मच गई जब राजद के बडहरा से विधायक सरोज यादव शनिवार की शाम मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात करने पहुंचे.

Open in App

बिहार में जोड़तोड़ की राजनीति के बीच राजनैतिक गलियारों में एक बार फिर से चर्चा जोरों पर है. इस बार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और राजद विधायक सरोज यादव की मुलाकात ने सियासी गलियारों में उथलपुथल मचा दिया है. पहले रालोसपा के दो विधायकों के बाद अब राजद के एक विधायक ने भी मुख्यमंत्री से अकेले में मुलाकात की है इसकों लेकर वो सवालों और कयासों के घेरे में हैं.

इसके साथ ही राजनीतिक गलियारों में अटकल बाजियों का दौर भी शुरू हो गया है. सूबे की राजनीति में उस वक्त खलबली मच गई जब राजद के बडहरा से विधायक सरोज यादव शनिवार की शाम मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात करने पहुंचे. राजद विधायक की यह मुलाकात ही राजनीतिक गलियारों में हलचल बढा दी. इस सब के बीच सबसे दिलचस्प बात ये रही की इस मुलाकात की तस्वीर खुद सरोज यादव ने जारी की. राजद विधायक ने इस बाबत प्रेस विज्ञप्ति भी जारी की. इस मुलाकात के बाद यह कयास लगाये जाने लगे हैं कि आने वाले दिनों में सरोज यादव राजद छोड सकते हैं. वैसे आये दिन चर्चा में रहने वाले विधायक सरोज यादव की मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ हुई मुलाकात के बाद बिहार के राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज हो गई है.

लोगों ने इस मुलाकात के बाद ये कयास लगाना शुरू कर दिया है कि जोडतोड की राजनीति में सरोज यादव कहीं जदयू में शामिल होने की सीढी चढने लगे हैं. इस मामले में जब सरोज यादव से बात की गई तो उन्होंने तमाम कयासों पर विराम लगाते हुए कहा कि मेरा कोई इरादा जदयू में जाने का नहीं है और मरते दम तक मैं राजद में ही रहूंगा. वहीं विधायक ने बताया कि बडहरा में पीपा पुल के निर्माण को लेकर वो मुख्यमंत्री से मुलाकात करने गए हुए थे. उन्हें आश्वासन मिला है कि जल्द से जल्द गंगा पर पीपा पुल का निर्माण सरकार द्वारा करवाया जाएगा.

इसबीच, राजद विधायक सरोज यादव के नीतीश कुमार से मुलाकात पर राजद प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि विधायक की मुख्यमंत्री से मुलाक़ात क्षेत्र की समस्या को लेकर हुई थी, लेकिन इस मुलाकात पर विपक्ष के बयान से उनकी बेचैनी झलकती है. तिवारी ने कहा कि कोई सपना ना देखे क्योंकि पूरी पार्टी एकजुट है और राजद को कोई नही तोड़ सकता है. दूसरी ओर, जदयू ने इस मुलाकात को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की लोकप्रियता से जोड दिया है. जदयू नेताओं ने कहा है कि मुख्यमंत्री के कामकाज के कायल सभी दलों के विधायक हैं जो लगातार नीतीश कुमार के संपर्क में हैं. समय आने पर सभी नीतीश कुमार के साथ आ जायेंगे. 

टॅग्स :नीतीश कुमारबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?