लाइव न्यूज़ :

Bihar CM Nitish Kumar: नीतीश कुमार हैं 'महिला प्रेमी', राजद विधायक भाई वीरेंद्र ने सीएम नीतीश पर किया आपत्तिजनक टिप्पणी

By एस पी सिन्हा | Updated: July 24, 2024 17:17 IST

Rjd Mla Bhai Virendra Attack on Bihar CM Nitish Kumar: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मसौढ़ी की राजद विधायक रेखा देवी को सख्त नसीहत देते हुए कहा कि अरे महिला हो कुछ जानती हो? कहां से आते हैं, इन लोगों ने कुछ किया है?

Open in App
ठळक मुद्देएक महिला विधायक ने टोका-टोकी शुरू कर दी। 2005 के बाद में महिला को हमने आगे बढ़ाया है।महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए सरकार काम करती है।

Rjd Mla Bhai Virendra Attack on Bihar CM Nitish Kumar: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर राजद विधायक भाई वीरेंद्र के द्वारा आपत्तिजनक टिप्पणी किए जाने का मामला सामने आया है। राजद विधायक भाई वीरेंद्र ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार महिला प्रेमी हैं, इसलिए महिलाओं की बात करते हैं। दरअसल, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जातीय जनगणना को लेकर सदन में कहा कि बिहार में महिलाओं का आरक्षण सबसे अधिक हमारी ही सरकार ने दी है। इसी बीच एक महिला विधायक ने टोका-टोकी शुरू कर दी। 

जिसके बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मसौढ़ी की राजद विधायक रेखा देवी को सख्त नसीहत देते हुए कहा कि अरे महिला हो कुछ जानती हो? कहां से आते हैं, इन लोगों ने कुछ किया है? 2005 के बाद में महिला को हमने आगे बढ़ाया है। महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए सरकार काम करती है। जिसको लेकर भाई वीरेंद्र ने कहा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार महिला प्रेमी हैं।

इसलिए महिलाओं की बात करते हैं। उधर, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को खुब खरी-खोटी सुनारे हुए कहा कि नीतीश कुमार महिलाओं का सम्मान नहीं करते हैं। शुरू से उनका यही आदत है। वो अपने घर की महिलाओं का भी सम्मान नहीं करते हैं। कई घरेलू मामले हैं जो हम लोग जानते हैं। महिला को वे क्या मान सम्मान देते हैं सब कोई जानता है।

राबड़ी देवी ने कहा कि कुछ दिन पहले दोनों हाउस में लड़का लड़की को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जो बयान दिया था, उससे दुनिया वाले उनके नाम पर हंसे थे। देश-विदेश में वो हंसी के पात्र बने। जदयू महिलाओं की सम्मान नहीं करती है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार महिलाओं को बढ़ावा देने का दिखावा करते हैं।

राजद विधायक सवाल पूछ रही थी, उनका अधिकार है, अपने क्षेत्र के बारे में विकास को लेकर सवाल करना। लेकिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उनके साथ गलत व्यवहार किया। उन्होंने कहा कि कि राजद और महागठबंधन के नेता महिलाओं की सम्मान करते हैं। जदयू के लोग बेइज्जत करते हैं। राजद ने दलित महिला को सम्मान दिया विधायक बनाया और नीतीश कुमार उनका अपमान किए। नीतीश कुमार अधिक पढ़े-लिखे हैं, ज्यादा विद्वान हैं। उनको समझ में आना चाहिए कि ऐसे व्यवहार उचित नहीं है।

टॅग्स :आरजेडीलालू प्रसाद यादवतेजस्वी यादवनीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतबिहार में नीतीश कुमार अभी कर रहे खेला?, राजद विधायक फैसल रहमान से मिले मुख्यमंत्री, जाते-जाते तेजस्वी यादव से छिनेंगे विपक्ष नेता पद?

भारतBihar: नीतीश कुमार कब देंगे इस्तीफा? सही डेट आई सामने, जानें कौन बनेगा बिहार का सीएम

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos