लाइव न्यूज़ :

उनकी आंखों, क्रियाओं में जो प्रेम, भक्ति थी वह सच में एक भक्त की थी, ऋषि सुनक के अक्षरधाम मंदिर में दर्शन पर बोले मंदिर के निदेशक

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 10, 2023 08:59 IST

अक्षरधाम मंदिर के निदेशक दवे ने कहा कि ब्रिटेन के पीएम की पूजा बहुत (देर तक) रही और जो उनके साथ रहे वे कह रहे थे कि हमारे पास समय कम हैं लेकिन हम उनको कैसे रोक सकते थे? उन्होंने श्रद्धा के साथ पूजा की... हमने उनको अक्षरधाम मंदिर दिखाया और उनको एक मॉडल भी दिया जिससे उनको मंदिर की याद रहे।

Open in App
ठळक मुद्देमंदिर के निदेशक ज्योतिंद्र दवे ने बताया कि सुनक की पूजा काफी देर तक रही।दवे ने कहा कि एक राजकीय नेता की नहीं थी। एक प्रधानमंत्री की नहीं थी। अक्षरधाम मंदिर के निदेशक ने ऋषि सुनक को मंदिर घुमाया और एक मॉडल भी भेंट किया।

नई दिल्ली: ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक रविवार सुबह प्रसिद्ध अक्षरधाम मंदिर पहुंचे और यहां विधिवत पूजा की। ऋषि सुनक के साथ उनकी पत्नी भी थीं। ब्रिटने के प्रधानमंत्री ने काफी देर तक अक्षरधाम मंदिर में मौजूद रहे। मंदिर के निदेशक ज्योतिंद्र दवे ने बताया कि सुनक की पूजा काफी देर तक रही। उनकी आंखों, क्रियाओं में जो प्रेम, भक्ति थी वह सच में एक भक्त की थी।

सुनक गर्व से खुद को हिंदू बताते हैं। वह सभी हिंदू त्योहारों के मनाते हैं। अक्षरधाम मंदिर के निदेशक ज्योतिंद्र दवे ने कहा कि यह एक दम सच बात है। हमने जो आज देखा वह एक दम पूर्ण रूप से सच बात है। उनकी आंखों, क्रियाओं में जो प्रेम, भक्ति थी वह सच में एक भक्त की थी। दवे ने कहा कि एक राजकीय नेता की नहीं थी। एक प्रधानमंत्री की नहीं थी। गौरतलब है कि UK के प्रधानमंत्री ने एएनआई से बात करते हुए कहा था कि 'आई एम ए प्राउड हिंदू (मुझे हिंदू होने पर गर्व है)'।

अक्षरधाम मंदिर के निदेशक ने ऋषि सुनक को मंदिर घुमाया और एक मॉडल भी भेंट किया। दवे ने कहा कि ब्रिटेन के पीएम की पूजा बहुत (देर तक) रही और जो उनके साथ रहे वे कह रहे थे कि हमारे पास समय कम हैं लेकिन हम उनको कैसे रोक सकते थे? उन्होंने श्रद्धा के साथ पूजा की... हमने उनको अक्षरधाम मंदिर दिखाया और उनको एक मॉडल भी दिया जिससे उनको मंदिर की याद रहे। दवे ने आगे कहा कि उनके साथ उनकी पत्नी भी थीं जिनको हमने उपहार भी दिए। वे एक दम श्रद्धावान इंसान हैं।

गौरतलब है कि जी20 शिखर सम्मेलन में शामिल होने के ब्रिटेन के पीएम ऋषि सुनक भारत आए हुए हैं। शनिवार वह जी20 के बैठकों में शामिल हुए। आज सुबह दिल्ली स्थित प्रसिद्ध अक्षरधाम मंदिर पहुंचे। इस दौरान ब्रिटेन पीएम के दौरे को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। सड़कों पर भारी पुलिस बल की तैनाती की गई थी।

ऋषि सुनक ने कहा था कि वह कृष्णजन्माष्टमी नहीं मना पाए लेकिन वे मंदिर जरूर जाएंगे। उन्होंने कहा था कि उनके मन में पीएम मोदी के लिए अत्यधिक सम्मान है और वह जी20 को भारी सफलता दिलाने में उनका समर्थन करने के इच्छुक हैं।  शुक्रवार को सुनक ने कहा था कि उन्होंने हिंदू त्योहार रक्षा बंधन मनाया लेकिन कृष्ण जन्माष्टमी मनाने का मौका नहीं मिला इसलिए उन्हें उम्मीद है कि वह मंदिर जाकर इसकी भरपाई कर लेंगे। बकौल ब्रिटेन पीएम- मैं एक गौरवान्वित हिंदू हूं और इसी तरह मेरा पालन-पोषण हुआ। मैं ऐसा ही हूं उम्मीद है अगले कुछ दिनों तक यहां रहने के दौरान मैं एक मंदिर के दर्शन कर सकूंगा।

 

टॅग्स :ऋषि सुनकदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया