लाइव न्यूज़ :

अमित शाह के घर पर बुलडोजर चलेगा तब दंगे रुकेंगे, जहांगीरपुरी में MCD की कार्रवाई पर बोले आप प्रवक्ता राघव चड्ढा

By मनाली रस्तोगी | Updated: April 20, 2022 14:57 IST

दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में प्रशासन द्वारा जारी अतिक्रमण रोधी अभियान को लेकर आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा की प्रतिक्रिया सामने आई है।

Open in App
ठळक मुद्देवीडियो में राघव चड्ढा कहते हुए नजर आए कि देश में दंगे रोकने लिए सबसे पहले भाजपा के मुख्यालय पर बुलडोजर चलाना चाहिए। उन्होंने कहा कि दंगे गृह मंत्री के इशारे पर ही हो रहे हैं। चड्ढा ने कहा कि दंगों को रोकने के लिए सबसे पहले अमित शाह के घर पर बुलडोजर चलवाइए।

नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा की दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में प्रशासन द्वारा जारी अतिक्रमण रोधी अभियान को लेकर प्रतिक्रिया सामने आई है। बुधवार को चड्ढा ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर वीडियो जारी कर भारतीय जनता पार्टी पर जमकर हमला बोला। वीडियो में चड्ढा ने कहा कि देश के हर कोने में हो रहे दंगे भाजपा द्वारा ही करवाए जा रहे हैं और अब ये बुलडोजर की बात कर रहे हैं। 

वीडियो में राघव चड्ढा कहते हुए नजर आए कि देश में दंगे रोकने लिए सबसे पहले भाजपा के मुख्यालय पर बुलडोजर चलाना चाहिए। इस बात की गारंटी है कि ऐसा होने से दंगे अपने आप रुक जाएंगे। इस दौरान चड्ढा ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर भी जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि दंगे गृह मंत्री के इशारे पर ही हो रहे हैं। दंगों को रोकने के लिए सबसे पहले अमित शाह के घर पर बुलडोजर चलवाइए। आठ सालों में पूरे देश में जगह-जगह भाजपा ने बड़ी तादाद में बांग्लादेशियों और रोहिंग्या को बसाया है। भाजपा इनका इस्तेमाल दंगों में कर रही है।

बताते चलें कि सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को जहांगीरपुरी इलाके में प्रशासन के अतिक्रमण रोधी अभियान पर रोक लगा दी। शीर्ष अदालत ने दंगे के आरोपियों के खिलाफ कथित तौर पर लक्षित नगर निकायों की कार्रवाई को चुनौती देने वाली याचिका भी सुनवाई के लिए स्वीकार कर ली। मुख्य न्यायाधीश एनवी रमण की अध्यक्षता वाली पीठ ने मौजूदा हालात में यथास्थिति बनाए रखने के निर्देश दिए। उसने कहा कि याचिका को उचित पीठ के समक्ष सूचीबद्ध किया जाएगा।

टॅग्स :जहांगीरपुरी सांप्रदायिक हिंसाराघव चड्ढाAam Aadmi Partyअमित शाहBharatiya Janata PartyBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम