लाइव न्यूज़ :

जनता के हक के लिए भगवान राम भी कांग्रेस के साथ- अमित शाह के बयान पर दिग्विजय सिंह ने दिया जवाब, RSS पर भी कसा तंज

By आजाद खान | Updated: August 6, 2022 09:07 IST

महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ कांग्रेस ने शुक्रवार को जहां देशव्यापी प्रदर्शन किया था, वहीं भापजा ने इसे तुष्टिकरण करार दिया है। इस पर बोलते हुए अमित शाह ने कहा, "ED व महंगाई तो सिर्फ बहाने हैं...कांग्रेस का असली दर्द श्री राम मंदिर का बनना है।"

Open in App
ठळक मुद्देअमित शाह के बयान पर दिग्विजय सिंह ने जवाब दिया है। उन्होंने कहा है कि जनता के हक के लिए भगवान राम भी कांग्रेस के साथ है। अपने बयान में दिग्विजय सिंह ने आरएसएस पर भी निशाना साधा है।

Congress Inflation Protest: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह (Digvijay Singh) ने गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) द्वारा लगाए गए आरोपों का जवाब दिया है। दरअसल, कांग्रेस ने  शुक्रवार को महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ देशव्यापी प्रदर्शन किया था जिसमें पार्टी के कई नेता हिरासत में भी लिए गए थे। 

इस पर अमित शाह का एक बयान सामने आया था जिसमें उन्होंने कहा था कि कांग्रेस केवल ईडी और महंगाई का बहाना बना रही है, असल में वह तुष्टिकरण के लिए यह विरोध कर रही है। अमित शाह ने कांग्रेस के विरोध-प्रदर्शन को राम मंदिर के मुद्दे से भी जोड़ा है।  

अमित शाह को जवाब देते हुए दिग्विजय सिंह ने कुछ ट्वीट किए है। उन्होंने इन ट्वीट के जरिए से कहा है कि उनकी पार्टी सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ है और इसके लिए वे विरोध कर रहे है। ट्वीट में दिग्विजय सिंह ने आरएसएस पर भी बयान दिया है। 

क्या कहा दिग्विजय सिंह ने

इस पर बोलते हुए और अमित शाह को जवाब देते हुए दिग्विजय सिंह ने कहा, "महंगाई के खिलाफ कांग्रेस के सत्याग्रह से बौखलाए भाजपा नेता काले रंग को कोस रहे हैं जबकि काला रंग न्याय के देवता यानि न्यायाधीश शनि देव का रंग है और हमारी पूरी लड़ाई मोदी सरकार द्वारा अन्याय पूर्ण तरीके से लादी गई जन विरोधी नीतियों के खिलाफ है।"

एक और ट्वीट में अमित शाह और आरएसएस पर साधा निशाना

दिग्विजय सिंह ने एक और ट्वीट किया है जिसके जरिए उन्होंने अमित शाह और आरएसएस पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा, "अमित शाह जी आपने शायद अपना राजनीतिक जीवन RSS से शुरू नहीं किया होगा नहीं तो आपको काले रंग से इतना एतराज नहीं होता। RSS का स्वयं सेवक कौन से रंग की टोपी पहनता है? काले रंग की। कुछ समझ में आया?

इस पर बोलते हुए कांग्रेस नेता ने आगे कहा, "मोदी सरकार की नीतियां रामराज्य की कल्पना से बिल्कुल विपरीत है, सरकार की अदूरदर्शिता से जनता के हाल बेहाल हैं इसीलिए भगवान राम भी जनता के हक़ की लड़ाई लड़ने वाली कांग्रेस के साथ हैं। प्रभु श्रीराम कृपा सिंधु हैं उनकी कृपा से कांग्रेस जनता को राहत दिलाकर रहेगी।"

क्या कहा था अमित शाह ने?

इस पहले अमित शाह ने कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन पर सवाल उठाते हुए इसे राम मंदिर से जोड़कर देखा था। दरअसल, कांग्रेस के नेताओं ने कल महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ देशव्यापी प्रदर्शन किया था। इस दौरान वे काले कपड़े पहन कर प्रदर्शन में शामिल हुए थे। यही नहीं पार्टी के बड़े नेता भी काले रंग के कपड़ों में दिखे थे। 

इस पर बोलते हुए अमित शाह ने कहा, "आज ही के दिन नरेंद्र मोदी जी ने श्रीरामजन्मभूमि मंदिर का शिलान्यास किया था, इसलिए कांग्रेस तुष्टिकरण के लिए ये विरोध कर रही है। ED व महंगाई तो सिर्फ बहाने हैं...कांग्रेस का असली दर्द श्री राम मंदिर का बनना है। आज तो कांग्रेस ने एक कदम और आगे बढ़ काले कपड़े पहनकर विरोध किया है।" 

टॅग्स :दिग्विजय सिंहआरएसएसकांग्रेसBJPअमित शाहनरेंद्र मोदीराम मंदिरमुद्रास्फीतिबेरोजगारी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos