लाइव न्यूज़ :

हिंदू जनजागृति समिति ने गोवा में ‘सनबर्न’ उत्सव का किया विरोध, कहा-लोग नशा करते हैं

By भाषा | Updated: December 15, 2019 11:19 IST

इलेक्ट्रॉनिक डांस म्युजिक (ईडीएम) उत्सव का आयोजन उत्तरी गोवा के वैगाटर समुद्री तट पर 27 दिसंबर से 29 दिसंबर तक किया जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्देसोलंकी ने आरोप लगाया कि इस प्रकार के कार्यक्रमों में लोग नशा करते हैं। गोवा फॉरवर्ड पार्टी के विधायक विनोद पालयेकर ने भी पिछले सप्ताह राज्य में इस प्रकार के उत्सवों का विरोध किया था। 

गोवा के दक्षिण पंथी संगठन ‘हिंदू जनजागृति समिति’ (एचजेएस) ने राज्य सरकार से इस तटीय राज्य में ‘सनबर्न क्लासिके’ उत्सव आयोजित करने की अनुमति नहीं देने की रविवार को अपील करते हुए आरोप लगाया कि इस प्रकार के कार्यक्रमों में नशीले पदार्थों का सेवन किया जाता है।

इलेक्ट्रॉनिक डांस म्युजिक (ईडीएम) उत्सव का आयोजन उत्तरी गोवा के वैगाटर समुद्री तट पर 27 दिसंबर से 29 दिसंबर तक किया जाएगा। एचजेएस गोवा के संयोजक मनोज सोलंकी ने कहा कि राज्य सरकार को सनबर्न क्लासिके उत्सव के आयोजकों को दी गई मंजूरी तत्काल रद्द कर देनी चाहिए।

उन्होंने कहा, ‘‘इस उत्सव में जिस संस्कृति को प्रोत्साहित किया जाता है, वह हमारी नहीं है। इस कार्यक्रम में गलत संस्कृति को बढ़ावा दिया जाता है। इस कार्यक्रम में हर साल हजारों युवा शामिल होते हैं।’’ सोलंकी ने आरोप लगाया कि इस प्रकार के कार्यक्रमों में लोग नशा करते हैं।

उन्होंने दावा किया, ‘‘पिछले कुछ साल में आयोजित हो रहे उत्सव में अत्यधिक मात्रा में नशीले पदार्थ लेने से कम से कम दो महिला प्रतिभागियों की मौत हो गई थी।’’ सोलंकी ने कहा कि ईडीएम उत्सव में नृत्य करते समय कुछ प्रतिभागी स्वयं को राष्ट्रध्वज में लपेटते हैं जो कि ‘‘ तिरंगे का अपमान है’’। गोवा फॉरवर्ड पार्टी के विधायक विनोद पालयेकर ने भी पिछले सप्ताह राज्य में इस प्रकार के उत्सवों का विरोध किया था। 

टॅग्स :गोवा
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टगोवाः 2 नाबालिग लड़कियों से यौन शोषण, पार्षद और भाजपा नेता सुशांत नाइक के बेटे सोहम नाइक अरेस्ट

भारतरितेश नाइक, दाओचिर इम्चेन, चक्रवर्ती, वीरभद्रय्या चरंतिमठ और श्रीनिवास दासकारियप्पा होंगे बीजेपी प्रत्याशी, गोवा, कर्नाटक, नागालैंड और त्रिपुरा में उपचुनाव

भारतBy Elections 2026: 6 राज्य, 8 विधानसभा सीट पर उपचुनाव, 9 और 23 अप्रैल को मतदान, 4 मई को मतगणना

भारतPanaji Municipal Corporation Polls Results: भाजपा के 'बाबुश' पैनल ने विपक्ष को बुरी तरह हराया, 30 में से 27 वार्ड जीते

भारतPanaji Municipal Corporation Election Results 2026: CCP के 30 वार्डों में मतगणना जारी, 69 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला आज; जानें कैसे CCP के परिणाम गोवा के विधानसभा चुनावों पर डालेंगे असर

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप