लाइव न्यूज़ :

अभी प्राथमिकता भारत में टीकाकरण अभियान के लिये टीके का उपयोग करने पर है: विदेश मंत्रालय

By भाषा | Updated: June 24, 2021 23:35 IST

Open in App

नयी दिल्ली 24 जून भारत ने बृहस्पतिवार को कहा कि कोविड-19 रोधी टीके का निर्यात भारत की घरेलू जरूरतों पर निर्भर करता है और अभी उसकी प्राथमिकता भारत निर्मित खुराक का अपने टीकाकरण अभियान के लिये उपयोग करना है।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने डिजिटल माध्यम से प्रेस वार्ता में संवाददाताओं से यह बात कही । उनसे बांग्लादेश को टीके के संभावित निर्यात के बारे में मीडिया में आई खबरों के बारे में पूछा गया था।

उन्होंने कहा, ‘‘टीके के निर्यात के बारे हमारा रूख सतत और स्पष्ट है। हमने हमेशा यह कहा है कि कोविड-19 रोधी टीके का निर्यात टीके की उपलब्धता और भारत की घरेलू जरूरतों पर निर्भर करता है।’’

बागची ने कहा, ‘‘अभी हमारी प्राथमिकता भारत निर्मित खुराक का अपने टीकाकरण अभियान के लिये उपयोग करना है जिसके बारे में आपको मालूम है कि टीकाकरण के नये चरण की शुरूआत इस सप्ताह 21 जून को हुई है।’’

यह पूछे जाने पर फाइजर टीका कब उपलब्ध होगा, उन्होंने कहा कि सरकार टीके की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिये हर प्रयास कर रही है, चाहे घरेलू उत्पादन के जरिये हो या आयात के माध्यम से हो।

एक अन्य सवाल के जवाब में बागची ने कहा कि भारत ने विश्व के अन्य देशों के टीकाकरण अभियान के लिये कोविन मोबाइल ऐप की जानकारी साझा करने के लिये एक कार्यक्रम की पेशकश की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर