लाइव न्यूज़ :

खुलासा: जेएनयू के कुलपति के पास अब भी है IIT दिल्ली में आधिकारिक आवास, संस्थान में लौट सकते हैं कार्यकाल खत्म होने के बाद

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 27, 2020 14:31 IST

अगले साल कार्यकाल खत्म होने के बाद वह संभवत: प्रतिष्ठित संस्थान लौट सकते हैं। आईआईटी आवास पर उनका अधिकार हालांकि आईआईटी के नये बदले हुए नियम पर आधारित है। अधिकारियों के अनुसार 2017 से पहले संस्थान प्राध्यापक के किसी केंद्रीय विश्वविद्यालय का कुलपति या अन्य आईआईटी के निदेशक नियुक्त होने पर उन्हें पांच साल के लिए उनके आवास का अधिकार देता था।

Open in App
ठळक मुद्दे2017 में संस्थान ने इस नीति में सुधार किया और इसे घटाकर एक साल कर दिया।आईआईटी के एक अधिकारी ने नाम नहीं बताने की शर्त पर बताया, ‘‘तकनीकी रूप से यह नियमों का उल्लंघन नहीं है।

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के कुलपति का कार्यभार चार साल पहले संभालने के बाद भी एम जगदीश कुमार के नाम पर आईआईटी दिल्ली में आधिकारिक आवास है। इसके अलावा जेएनयू परिसर में भी उनके पास आधिकारिक आवास है। कुमार भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, दिल्ली में पढ़ाया करते थे और अब भी वहां कक्षाएं लेते हैं।

अगले साल कार्यकाल खत्म होने के बाद वह संभवत: प्रतिष्ठित संस्थान लौट सकते हैं। आईआईटी आवास पर उनका अधिकार हालांकि आईआईटी के नये बदले हुए नियम पर आधारित है। अधिकारियों के अनुसार 2017 से पहले संस्थान प्राध्यापक के किसी केंद्रीय विश्वविद्यालय का कुलपति या अन्य आईआईटी के निदेशक नियुक्त होने पर उन्हें पांच साल के लिए उनके आवास का अधिकार देता था।

2017 में संस्थान ने इस नीति में सुधार किया और इसे घटाकर एक साल कर दिया। हालांकि नई नीति को पूर्वप्रभाव से लागू नहीं किया गया है। आईआईटी के एक अधिकारी ने नाम नहीं बताने की शर्त पर बताया, ‘‘तकनीकी रूप से यह नियमों का उल्लंघन नहीं है।

लेकिन उन्हें खुद ही अपना आवास छोड़ देना चाहिए। उन्हें सोचना चाहिए कि संकाय के अन्य सदस्य इसके लिए प्रतीक्षा सूची में है।’’ जेएनयू टीचर्स एसोसिएशन (जेएनयूटीए) ने कुमार की अनियमितताओं के बारे में मानव संसाधन विकास (एचआरडी) मंत्रालय को दी गई अपनी शिकायत में जेएनयू कुलपति द्वारा दो आधिकारिक आवास रखने का मुद्दा उठाया था। हालांकि इस मुद्दे पर कुमार से कोई जवाब नहीं आया।

 

टॅग्स :जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू)दिल्लीभारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

क्राइम अलर्टएक ही उम्र के 4 लड़कों ने घेरकर शख्स को चाकू घोंपकर मोबाइल फोन लूटे, मादक पदार्थ के आदी लड़के

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos