लाइव न्यूज़ :

फर्जी मुठभेड़ मामले में फरार सेवानिवृत्त पुलिसकर्मी ने अदालत के सामने समर्पण किया

By भाषा | Updated: October 6, 2021 17:33 IST

Open in App

बुलंदशहर (उप्र), छह अक्टूबर वर्ष 2002 में फर्जी मुठभेड़ के एक मामले में पुलिस के एक फरार सेवानिवृत्त अधिकारी ने बुधवार को एक अदालत के सामने समर्पण कर दिया। अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार को, रणधीर सिंह की जानकारी देने वाले को 25 हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की गई थी जिसके बाद उसने समर्पण कर दिया।

बी टेक में पढ़ने वाले एक लड़के का मुठभेड़ करने की साजिश कथित तौर पर आठ पुलिसकर्मियों ने रची थी। सहपानी के निवासी प्रदीप को जिले के सिकंदराबाद इलाके में 2002 में मुठभेड़ मार दिया गया था और बस में चोरी की एक घटना में उसकी संलिप्तता को दिखाई गई थी।

मामले की जांच आपराधिक जांच विभाग- अपराध विभाग (सीबीसीआईडी) को सौंपी गई थी जिसने अदालत में क्लोजर रिपोर्ट सौंपी थी। मृतक के पिता यशपाल की शिकायत के आधार पर अदालत ने मामले की कार्यवाही शुरू की और मुठभेड़ में शामिल पुलिसकर्मियों को सम्मन भेजे।

इस मामले में अदालत चार पुलिसकर्मियों को अभी तक जमानत दे चुकी है। शेष के विरूद्ध वारंट जारी किए गए थे। एक आरोपी ने 20 सितंबर को अदालत में समर्पण किया था जबकि दो अन्य को जिला पुलिस ने 22 एवं 24 सितंबर को गिरफ्तार किया था।

उच्चतम न्यायालय ने 30 सितंबर को राज्य सरकार पर मामले के आरोपी पुलिसकर्मियों को बचाने के खिलाफ सात लाख रूपये का जुर्माना लगाया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?