लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश के इन जिलों में पंचायत चुनाव को लेकर जारी हुई आरक्षण सूची, जानें किन सीटों पर क्या बदलाव हुआ

By अनुराग आनंद | Updated: March 20, 2021 14:12 IST

बलिया में ग्राम पंचायतों की संख्या 940 है। इनमें सामान्य के लिए 320, महिला के लिए 153, पिछड़े वर्ग की 167 आरक्षित है।

Open in App
ठळक मुद्दे विकास दुबे के गांव बिकरू की ग्राम पंचायत का प्रतिनिधित्व अब एससी वर्ग का प्रधान करेगा। यूपी में पंचायत चुनाव का ऐलान 26 मार्च के बाद कभी भी हो सकता है।

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में होने वाले पंचायत चुनाव को लेकर कई जिलों में आरक्षण की नई सूची जारी की जा रही है। मिल रही जानकारी के मुताबिक, गाजियाबाद समेत कई जिलों में प्रशासन ने यह सूची जारी भी कर दी है। 

जानें उत्तर प्रदेश के किन जिलों में जारी की गई नई आरक्षण सूची-

बता दें कि मिल रही जानकारी के मुताबिक, शनिवार तक गाजियाबाद के अलावा मैनपुरी,बलिया, मिर्जापुर,लखीमपुर खीरी, कानपुर, महोबा आदि में नई आरक्षण सूची जारी हो गई है। ग्राम प्रधान से लेकर बीडीसी व जिला पंचायत सदस्य पदों के लिए होने वाले चुनाव में आरक्षण के आधार पर काफी बदलाव किए जाने की बात सामने आ रही है। 

महोबा का जानें क्या है हाल-

महोबा की बात करें तो यहां जिला पंचायत सदस्य की 14 सीटों में से 5 सीटें अनारक्षित रखी गई हैं जबकि पिछड़े वर्ग के लिए 2 सीटें व एक पिछड़े वर्ग की महिला के लिए आरक्षित की गई है। इसके अलावा, जिले के 4 ब्लॉकों का आरक्षण भी घोषित कर दिया गया है।

विकास दुबे के गांव बिकरू व कानपुर का हाल-

मिल रही जानकारी के मुताबिक, कानपुर का बिकरू सीट अब एससी वर्ग के लिए आरक्षित हो गया है। पिछले चुनाव में यहां से विकास के छोटे भाई दीपप्रकाश की पत्नी अंजली दुबे निर्विरोध चुनी गईं थीं। अनारक्षित होने के बावजूद किसी भी व्यक्ति ने इस सीट पर दावेदारी नहीं दिखाई थी।  

उत्तर प्रदेश में करीब 3 हजार पंचायत प्रतिनिधियों के लिए होना है चुनाव-

प्रदेश में जिला पंचायत सदस्यों की 3 हजार व 51 ब्लॉक प्रमुखों की 826, क्षेत्र पंचायत सदस्यों की 75 हजार 855, ग्राम प्रधान पद की 58 हजार 194 और ग्राम पंचायत सदस्यों की 7 लाख 31 हजार 813 सीटें हैं। इनमें 51 फीसदी सीटें अनारक्षित हैं। 

इन जिलों में शनिवार तक सूची जारी होना तय है-

गोरखपुर, देवरिया, बस्‍ती, कुशीनगर, सिद्धार्थनगर, संतकबीरनगर, वाराणसी, संभल, हापुड़, कानपुर फिरोजाबाद, मैनपुरी,  एटा, कासगंज, मथुरा,  आगरा, मुरादाबाद, रामपुर, अमरोहा,  बलिया, मेरठ, बुलंदशहर, बागपत, हापुड़, बिजनौर, मुज़फ्फरनगर, शामली, सहारनपुर, अयोध्या, बाराबंकी, अंबेडकरनगर, रायबरेली, अमेठी, उन्नाव, इटावा, कानपुर देहात, फर्रुखाबाद, कन्नौज, हरदोई, औरैया, बांदा, चित्रकूट, महोबा, झांसी, उरई के साथ गाजियाबाद आदि जिलों में या तो सूची जारी हो गई है या शनिवार को आरक्षण सूची जारी होना तय है।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशपंचायत चुनावविकास दुबेआरक्षण
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआर्थिक तूफ़ान सर पर और हमारे प्रधानमंत्री इटली में टॉफी बाँट रहे हैं?, राहुल ने कहा-किसान, युवा, महिलाएँ, मज़दूर और छोटे व्यापारी सब रो रहे हैं, PM हंसकर रील बना रहे, वीडियो

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

भारत अधिक खबरें

भारतईंधन बचत का संदेश; ई-रिक्शा से मंत्रालय पहुंचे मंत्री नारायण सिंह पंवार और गौतम टेटवाल, देखें तस्वीरें

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना