लाइव न्यूज़ :

Reservation in India: आरक्षण पर रार जारी, मायावती ने कहा- राहुल गांधी दे रहे गलत बयान, एससी-एसटी का पदोन्नति पर हंगामा?

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 11, 2024 12:17 IST

Reservation in India: कांग्रेस नेता राहुल गांधी की अब यह सफाई कि वे आरक्षण के विरुद्ध नहीं हैं, स्पष्टतः गुमराह करने वाली गलतबयानी है। केंद्र में भाजपा से पहले इनकी 10 साल रही सरकार में उन्होंने समाजवादी पार्टी के साथ मिलकर एससी/एसटी का पदोन्नति में आरक्षण विधेयक पारित नहीं होने दिया।

Open in App
ठळक मुद्देदेश में आरक्षण की सीमा को 50 प्रतिशत से बढ़ाने की बात भी छलावा है।कांग्रेस की पूर्ववर्ती सरकारों में यह कार्य जरूर कर लिया गया होता। जब सत्ता में रहती है तो इनके हित के विरुद्ध लगातार कार्य करती है।

Reservation in India: बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष मायावती ने बुधवार को आरोप लगाया कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी आरक्षण के बारे में भ्रामक बयान दे रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि राहुल की कांग्रेस पार्टी ने ही केंद्र में अपने 10 साल के शासन के दौरान पदोन्नति में अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति आरक्षण विधेयक को पारित नहीं होने दिया। बसपा नेता ने 'एक्स' पर कहा, ‘‘कांग्रेस नेता राहुल गांधी की अब यह सफाई कि वे आरक्षण के विरुद्ध नहीं हैं, स्पष्टतः गुमराह करने वाली गलतबयानी है। केंद्र में भाजपा से पहले इनकी 10 साल रही सरकार में उन्होंने समाजवादी पार्टी के साथ मिलकर एससी/एसटी का पदोन्नति में आरक्षण विधेयक पारित नहीं होने दिया।’’ उन्होंने कहा, ‘‘इनके द्वारा देश में आरक्षण की सीमा को 50 प्रतिशत से बढ़ाने की बात भी छलावा है।

क्योंकि इस मामले में अगर इनकी नीयत साफ होती तो कांग्रेस की पूर्ववर्ती सरकारों में यह कार्य जरूर कर लिया गया होता। कांग्रेस ने न तो ओबीसी आरक्षण लागू किया और न ही एससी/एसटी आरक्षण को सही से लागू किया।’’ मायावती ने कहा कि इससे स्पष्ट है कि जब कांग्रेस सत्ता में नहीं होती है तो इन उपेक्षित एससी/एसटी/ओबीसी वर्गों के वोट के स्वार्थ की खातिर इनके हित व कल्याण की बड़ी-बड़ी बातें करती है, लेकिन जब सत्ता में रहती है तो इनके हित के विरुद्ध लगातार कार्य करती है।

उन्होंने कहा कि लोग इनके इस षडयंत्र से सजग रहें। मायावती की बसपा आधिकारिक तौर पर न तो भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) का हिस्सा है और न ही विपक्षी दल ‘इंडिया’ गठबंधन का, जिसके प्रमुख भागीदार कांग्रेस और समाजवादी पार्टी हैं।

टॅग्स :एससी-एसटी एक्टमायावतीराहुल गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

क्राइम अलर्टमायावती शासनकाल में 60 करोड़ रुपए में डील, हाजी इकबाल की 1000 करोड़ रुपए की तीन चीनी मिल जब्त करेगी ईडी?, बसपा एमएलसी रहे भगोड़ा घोषित

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारतमोदी पर व्यक्तिगत प्रहार टिकेगा नहीं!

भारतसरकार की प्रमुख संस्थाओं में वरिष्ठ पदों पर बहुजन की हिस्सेदारी नहीं?, ग्रामीण बैंक के अजा-अजजा कर्मचारियों से मिले राहुल गांधी

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?