लाइव न्यूज़ :

आईआईटी खड़गपुर के अनुसंधानकर्ताओं ने भूमिगत कुओं से तेल निकालने के लिए कृत्रिम अणु विकसित किये

By भाषा | Updated: July 28, 2021 22:29 IST

Open in App

कोलकाता, 28 जुलाई भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी), खड़गपुर के अनुसंधानकर्ताओं के एक समूह ने बड़े कृत्रिम अणु विकसित किये हैं जो भूमिगत कुओं से तेल या गैस निकालने में मदद कर सकते हैं। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

मुख्य अनुसंधानकर्ता प्रो. संदीप डी कुलकर्णी ने बताया कि ये बड़े कृत्रिम अणु विशेष रूप से घर्षण घटाने वाले पॉलीमर हैं।

उन्होंने कहा कि इनकी विश्व में काफी मांग है लेकिन दुर्भाग्य से भारत इस उत्पाद के लिए वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला का हिस्सा नहीं है।

प्रो. कुलकर्णी ने कहा, ‘‘पिछले दशक से वैश्विक तेल और गैस उद्योग भूमिगत कुओं से तेल एवं गैस निकालने के लिए ‘फ्रैकिंग फॉर एक्सट्रैक्टिंग’ जैसी नयी पद्धतियों पर अपनी निर्भरता बढ़ाते जा रहे हैं। ’’

फ्रैकिंग ऐसी प्रक्रिया है जिसमें तरल पदार्थ अत्यधिक दबाव के साथ चट्टान के बोरहोल में प्रवेश कराया जाता है ताकि मौजूदा दरार को जबरन खोला जा सके और तेल या गैस निकाला जा सके।

उन्होंने कहा, ‘‘हमारी टीम ने एक प्रायोजित परियोजना के तहत एक ऐसी पद्धति और जांच उपकरण स्वदेश में विकसित किया है जिनका उपयोग इन बड़े कृत्रिम अणुओं को बनाने में किया जा सकता है। ’’

उन्होंने कहा कि नतीजतन, ये उत्पाद अंतरराष्ट्रीय तेल एवं गैस उद्योग के लिए पहली बार भारत में किफायती मूल्य पर विनिर्मित किये जा रहे हैं।

आईआईटी खड़गपुर के प्रवक्ता ने कहा कि संस्थान के सहयोगी कार्य से यह उत्पाद 18 टन निर्यात किया गया है जो किसी भारतीय विनिर्माता द्वारा वैश्विक तेल एवं गैस उद्योग को इतने बड़े पैमाने पर पहली बार किया गया निर्यात है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में 15 अप्रैल को बीजेपी के नेतृत्व वाली नई NDA सरकार बनने की तैयारी, नीतीश कुमार के सीएम पद से हटने की संभावना

क्राइम अलर्टकटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 मरे और 18 घायल, वीडियो

भारतनागपुर में वायुसेना के मेंटेनेंस कमांड कमांडर्स का कॉन्क्लेव संपन्न, मिशन मोड में ऑपरेशनल सपोर्ट बढ़ाने पर जोर

भारतमध्य प्रदेश चीतों के पुनरुद्धार का नया केंद्र, 'गामिनी' ने खुले जंगल में दिए 4 शावक

क्राइम अलर्टबिहार के वैशाली जिले में देवर ने कर दी गर्भवती भाभी की हत्या, मृतका राधा कुमारी का देवर साहिल पटेल के साथ चल रहा था प्रेम प्रसंग

भारत अधिक खबरें

भारतबंगाल में भाजपा की कोई भी चाल 'चोलबे ना', TMC सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर बोले

भारत'बंगालियों को अल्पसंख्यक नहीं बनने देगी': चुनावी रैली में पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल में UCC लागू करने का वादा किया

भारतमियांपुर गांव को रविंद्र नगर कहिए जनाब?, सीएम योगी बोले-गांव में मियां नहीं तो नाम क्यों?, लखीमपुर खीरी से बंगाल चुनाव में खेला दांव?

भारतबांका राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज परिसरः क्लासरूम में आपत्तिजनक थे छात्र और छात्रा?, आग की तरह अफवाह फैली, जमकर नारेबाजी

भारतबिहार में 13 अप्रैल को कैबिनेट की आखिरी बैठक?, 14 को इस्तीफा देंगे सीएम नीतीश कुमार, चिराग पासवान ने कहा- मुख्यमंत्री पद का दावेदार नहीं?