लाइव न्यूज़ :

हिज्बुल का दावा- AMU का लापता पीएचडी छात्र बन चुका है आतंकी, माँ ने कहा- बेटा घर वापस आ जाओ

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: January 9, 2018 13:04 IST

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के पीएचडी छात्र मनान वानी ने एके-47 के साथ अपनी तस्वीर शेयर की थी।

Open in App

मंगलवार (नौ जनवरी) को आतंकवादी संगठन हिज्बुल मुजाहिद्दीन ने दावा किया कि अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी का लापता रिसर्च स्कॉलर मुनान बशीर वानी आतंकी संगठन में शामिल हो चुका है। पिछले कई दिनों से गायब चल रहे अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के एक पीएचडी छात्र मनान वानी ने कथित रूप से आतंकवादी संगठन हिज्बुल मुजाहिदीन जॉइन कर लिया है। पीएचडी रिसर्च स्कॉलर मनन वानी ने अपनी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर डाली थी, जो वायरल हो गई थी।

जिसके बाद कहा गया है कि वह हिजबुल में शामिल हो गया है। जबकि  वानी के आतंकी संगठन हिज्‍बुल मुजाहिदीन में शामिल होने और एके-47 राइफल के साथ फोटो वायरल होने के बाद यूनिवर्सिटी ने छात्र को निष्‍कासित कर दिया है।एएमयू के स्‍कॉलर की फोटो वायरल होने के एक दिन बाद हिजबुल ने कहा है कि मुनान बशीर वानी ने हमारा संगठन में शमिल हुआ है। प्रतिबंधित संगठन के प्रमुख सैयद सलाउद्दीन ने कहा है यह भारत का प्रोपेगेंडा है कि युवा बेरोजगारी और आर्थिक समस्याओं के कारण आतंकवादी संगठनों में शामिल हो रहे हैं।

मां ने बेटे को वापस आने को कहा

मनन वानी ने अपने बेटे से घर वापस आने को कहा है, उन्होंने कहा है बेटे मनन वापस आ जाओ तुम्हारी बहन की बहुत तबियत खराब है। हमें तुम्हारा इंतजार है।

तीन दिन पहले लौटा था

वानी शनिवार (छह जनवरी) से एएमयू से अपने घर कश्मीर लौटा था। वह पिछले पांच साल से एएमयू में पढ़ रहा था। वानी जिऑलजी में पीएचडी कर रहा था। वह यूनिवर्सिटी से घर नहीं आया। दो दिन पहले राइफल के साथ उसकी फोटो फेसबुक पर वायरल हो गई, जिसमें लिखा था कि उसने पांच जनवरी को हिज्बुल जॉइन कर लिया।' 

लापता का केस दर्ज

रविवार को उसके पिता की तहरीर पर लापता होने का मामला दर्ज किया था। एक अन्य पुलिस अधिकारी ने कहा, 'हम पीएचडी छात्र के मामले की जांच कर रहे हैं, जिसने पढ़ाई छोड़कर आतंकवाद का रास्ता अपना लिया है।' 

मनान का परिवार और पढ़ाई

 मनान एक संपन्न परिवार से है। उसके पिता लेक्चरर हैं और भाई जूनियर इंजिनियर है। उसने लोलाब में क्लास 10 तक जवाहर नवोदय विद्यालय से पढ़ाई की है। एक अन्य युवक आसिफ अहमद वागय की फोटो भी इन दिनों सोशल मीडिया में वायरल हो रही है। उसने किस आतंकी संगठन को जॉइन किया, इसकी जानकारी अभी नहीं हो पाई है। 

दोस्त के मारे जाने के बाद अपनाया था आतंक का रास्ता

एक मुठभेड़ में अपने किसी घनिष्ठ दोस्त के मारे जाने के बाद वह आतंकवाद की राह पर चल पड़ा था, वह दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग में अपनी स्थानीय फुटबॉल टीम में गोलकीपर था। 

टॅग्स :अलीगढ़ यूनीवर्सिटीआतंकवादी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतJammu-Kashmir: गांदरबल में मुठभेड़, एक आतंकी ढेर; सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन जारी

विश्वपाकिस्तान में जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मसूद अजहर के भाई की मौत, मृत्यु के कारणों पर सस्पेंस बरकरार

विश्वपाकिस्तान अभी भी आतंकवादियों के लिए बना हुआ है 'सुरक्षित पनाहगाह', अमेरिकी रिपोर्ट का दावा

विश्वPakistan: ईद की नमाज़ के बाद, अज्ञात बंदूकधारियों ने लश्कर-ए-तैयबा के कमांडर बिलाल आरिफ सलफ़ी को मारी गोली, VIDEO

भारतTerrorist Killed: जम्मू-कश्मीर में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, उरी में पाक आतंकी ढेर; हथियार और गोला-बारूद बरामद

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब