लाइव न्यूज़ :

बचावकर्मी कोलंबो तट के पास जल गये मालवाहक जहाज पर चढे

By भाषा | Updated: June 1, 2021 22:53 IST

Open in App

कोलंबो, एक जून श्रीलंका में भारतीय उच्चायोग ने मंगलवार को कहा कि पिछले सप्ताह कोलंबो तट के पास सिंगापुर के झंडे वाले मालवाहक जहाज में लगी आग को दोनों देशों की आपात इकाइयों द्वारा 12 दिनों के संघर्ष के बाद सफलतापूर्वक बुझा लेने के बाद समुद्री बचावकर्मी उस (जहाज) पर चढ़ गये।

भारतीय मिशन ने ट्वीट किया, ‘‘ ‘अभियान सागर आरक्षा2’ ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की। आखिरकार बचावकर्मी आग बुझाने के बाद एमवीएकस प्रेस पर्ल पर चढ़ गये। मूल्यांकन किया जा रहा है।’’

उच्चायोग के आधिकारिक ट्विटर हैंडल ने जहाज की चार तस्वीरें ,जिनमें धुंआ या लपटें नजर नहीं आ रही हैं, साझा करते हुए ट्वीट किया, ‘‘ ये तस्वीरें भारत और श्रीलंका की टीमों द्वारा हासिल की गयी प्रगति के बारे में बताती हैं। भारतीय तटरक्षक बल श्रीलंका के एमएफए।’’

इन तस्वीरों में जहाज काला काला नजर आ रहा है।

मालवाहक जहाज एम वी एक्सप्रेस पर्ल रसायनों एवं सौंदर्य संबंधी कच्चा माल लेकर गुजरात के हजीरा से कोलंबो बंदरगाह जा रहा था। जब वह 20 मई को यहां से साढ़े नौ नॉटिकल मील की दूरी पर था, तब उसमें आग लग गयी थी।

भारत ने 25 मई को श्रीलंका की नौसेना को आग बुझाने में मदद के लिए आईसीज वैभव, आईसीजी डोर्नियर और टग वारट लिली भेजा था। भारत का विशेष प्रदूषण मोचन जहाज प्रहरी 29 मई को पहुंचा। भारत ने इस बचाव अभियान का नाम सागर आरक्षा 2 रखा।

मालवाहक जहाज के चालक दल के सभी 25 सदस्यों को 21 मई को बचा लिया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठVaisakhi 2026: बैसाखी के दिन का महत्व बताते 5 रोचक तथ्य, सिर्फ फसलों का त्योहार नहीं बल्कि इतिहास है खास; जानें

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र