लाइव न्यूज़ :

अर्नब गोस्वामी और उनकी पत्नी पर मुंबई में हमला, पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की, पत्रकार ने कांग्रेस यूथ वर्कर्स पर लगाया आरोप

By पल्लवी कुमारी | Updated: April 23, 2020 08:33 IST

अर्नब गोस्वामी ने हाल ही में लाइव टीवी पर एडिटर्स गिल्ड ऑफ इंडिया से इस्तीफा दे दिया था। जिसके बाद अर्नब गोस्वामी ने कोरोना वायरस महामारी के दौरान फेक न्यूज के खिलाफ नहीं बोलने के लिए एडिटर्स गिल्ड के अध्यक्ष शेखर गुप्ता भी निशाना साधा था।

Open in App
ठळक मुद्देहमले के बाद अर्नब गोस्वामी ने वीडियो जारी कर कहा कि हमला करने वाले कांग्रेस के युवा कार्यकर्ता थे।अनर्ब गोस्वामी द्वारा जारी किए गए वीडियो में वह कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी पर कई आरोप लगा रहे हैं।

मुंबई: रिपब्लिक टीवी के प्रधान संपादक और जाने-माने एंकर अर्नब गोस्वामी और उनकी पत्नी  सामिया गोस्वामी पर मुंबई में आज (23 अप्रैल) सुबह 2 अज्ञात व्यक्तियों ने हमला किया है। हमला उस वक्त किया गया, जब दोनों अपने स्टूडियो से घर जा रहे थे। मुंबई पुलिस ने बताया है कि हमला करने वाले दोनों लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों के खिलाफ मुंबई के NM जोशी मार्ग पुलिस थाने में आईपीसी धारा 341 और 504 के तहत एफआईआर दर्ज कर लिया गया है और जांच शुरू कर दी गई है। अर्नब और सामिया गोस्वामी को किसी तरह की कोई चोट नहीं आई है। हाल ही में अर्नब गोस्वामी ने लाइव टीवी पर एडिटर्स गिल्ड ऑफ इंडिया से इस्तीफा दे दिया था, जिसके बाद वह काफी चर्चा में रहे। इसके बाद छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले की पुलिस ने कांग्रेस नेताओं की शिकायतों पर अर्नब गोस्वामी के खिलाफ दो अलग- अलग मामले दर्ज किए है। 

रिपब्लिक टीवी के मुताबिक अर्नब गोस्वामी पर बाइक सवार दो अज्ञात लोगों ने हमला किया है। हमला उस वक्त हुआ जब अर्नब गोस्वामी अपने घर से मजह 500 मीटर की दूरी पर स्थित थे। हमले के दौरान अर्नब कार ड्राइव कर रहे थे और उनकी पत्नी भी साथ मौजूद थीं। हमले के हमलावरों ने कार के शीशे भी तोड़े हैं और कार पर स्याही फेंकी है। 

हमले का आरोप अर्नब गोस्वामी ने कांग्रेस के युवा कार्यकर्ताओं पर लगयाा

हमले के बाद अर्नब गोस्वामी ने एक वीडियो जारी किया है। जिसे रिपब्लिक टीवी ने अपने ट्विटर हैंडल पर साझा किया है। इस वीडियो में अर्नब गोस्वामी कह रहे हैं कि उनपर हमला करने वाले कांग्रेस के यूथ वर्कर्स थे। वीडियो में पत्रकार ने पूरे घटना के बारे में बताया है। 

अर्नब गोस्वामी ने वीडियो में दावा किया है कि दोनों हमला करने वालों ने बताया है कि उन्हें कांग्रेस के हाईकमान ने कहा गया था कि अर्नब को सबक सिखाना है। अनर्ब गोस्वामी इस वीडियो में कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को कायर क रहे हैं। उन्होंने सोनिया गांधी पर और भी कई आरोप लगाए हैं।

कांग्रेस नेताओं ने अर्नब गोस्वामी पर भड़काऊ और अमर्यादित टीवी डिबेट करने का आरोप लगाकर शिकायत दर्ज कराई है

छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले की पुलिस ने कांग्रेस नेताओं की शिकायतों पर अर्नब गोस्वामी के खिलाफ दो अलग- अलग मामले दर्ज किए। रायपुर जिले के पुलिस अधिकारियों ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम और राज्य के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने अर्नब गोस्वामी पर पालघर मामले में अपने वक्तव्य से देश की जनता के सद्भाव को समुदाय के आधार पर भड़काने और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी पर टिप्पणी करने का आरोप लगाया है।

वहीं कांग्रेस नेता गिरीश दुबे ने गोस्वामी पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी द्वारा प्रेस कांफ्रेंस के दौरान कोरोना वायरस को लेकर दिए गए सुझावों को गलत ढंग से पेश करने का आरोप लगाया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मरकाम और सिंहदेव ने पुलिस में मामला दर्ज कराया है कि समाचार चैनल पर उसके संपादक अर्नब गोस्वामी ने मंगलवार को महाराष्ट्र के पालघर में संत की भीड़ द्वारा हत्या कर दिए जाने पर ‘पूछता है भारत’ डिबेट कार्यक्रम किया था। इसमें अर्नब गोस्वामी ने अपने वक्तव्य से देश की जनता के सद्भाव को समुदाय के आधार पर भड़काया। साथ ही देश के विभिन्न समुदायों के बीच नफरत का वातावरण बनाया गया है।

टॅग्स :अर्नब गोस्वामीमुंबईमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

क्राइम अलर्ट2022 में 37 वर्षीय विकास रामदास दिवाटे ने की थी आत्महत्या, सुसाइड नोट में अशोक खरात का जिक्र, स्वयंभू धर्मगुरु को लेकर खुल रहे राज

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos