अर्नब गोस्वामी के घर सुबह-सुबह पहुंची मुंबई पुलिस, किया गिरफ्तार, जमकर हुआ हंगामा, जानें पूरा मामला

By विनीत कुमार | Published: November 4, 2020 08:50 AM2020-11-04T08:50:36+5:302020-11-04T10:45:12+5:30

रिपब्लिक मीडिया के एडिटर इन चीफ अर्नब गोस्वामी को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस बुधवार सुबह उनके घर पहुंची थी।

Republic TV Arnab Goswami detained in Mumbai alleges physically assaulted | अर्नब गोस्वामी के घर सुबह-सुबह पहुंची मुंबई पुलिस, किया गिरफ्तार, जमकर हुआ हंगामा, जानें पूरा मामला

अर्नब गोस्वामी को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार किया (फाइल फोटो)

Highlightsअर्नब गोस्वामी को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार किया, सुबह-सुबह अर्नब के घर पहुंची थी टीमरिपब्लिक टीवी पर अर्नब के घर के लाइव फुटेज दिखाए गए हैं, अर्नब ने पुलिस पर मारपीट के आरोप लगाए

रिपब्लिक मीडिया के एडिटर इन चीफ अर्नब गोस्वामी को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने अर्नब को उनके घर से गिरफ्तार किया। वहीं, अर्नब ने पुलिस पर अपने साथ मारपीट का आरोप लगाया है। अर्नब गोस्वामी को मुंबई पुलिस अपने साथ वैन में ले गई है।

रिपब्लिक टीवी पर अर्नब के घर के लाइव फुटेज दिखाए गए हैं, इसमें पुलिस और अर्नब के बीच बहस होती दिख रही है।  गोस्वामी ने आरोप लगाया कि मुंबई पुलिस ने उनकी सास और ससुर सहित बेटे और पत्नी के साथ मारपीट की।


मिली जानकारी के अनुसार अर्नब गोस्वामी को महाराष्ट्र सीआईडी ने 2018 में इंटीरियर डिजाइनर अन्वय नाइक और उनकी मां कुमुद नाइक की सुसाइड की जांच के सिलसिले में हिरासत में लिया गया है। रिपब्लिक टीवी पर चलाए जा रहे वीडियो में दावा किया जा रहा है कि पुलिस ने अर्नब के साथ बदसलूकी की।


इंटीरियर डिजाइनर की सुसाइड नोट में कहा गया था कि अर्नब गोस्वामी और दो अन्य- फिरोज शेख और नीतेश सारदा ने उन्हें 5.40 करोड़ रुपये का भुगतान नहीं किया जिसके कारण उन्हें आर्थिक तंगी झेलना पड़ा। अर्नब हाल के दिनों में कई मामलों में अपने कार्यक्रम के दौरान मुंबई और महाराष्ट्र की पुलिस पर सवाल उठाते रहे हैं। 

ये सिलसिला पालघर में दो साधुओं की भीड़ा द्वारा हुई हत्या से शुरू हुआ था। इसके बाद सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में हुई जांच को लेकर रिपब्लिक मीडिया की ओर से मुंबई पुलिस पर कई सवाल खड़े किए गए थे। इन सबके बीच फर्जी टीआरपी का भी मामला सामने आया था, जिसमें मुंबई पुलिस रिपब्लिक नेटवर्क की भूमिका पर जांच कर रही थी।

Web Title: Republic TV Arnab Goswami detained in Mumbai alleges physically assaulted

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे