लाइव न्यूज़ :

गणतंत्र दिवस : कश्मीरी बीएसएफ जवान को मरणोपरांत शौर्य पदक

By भाषा | Updated: January 26, 2019 01:39 IST

नवंबर 2016 में एलओसी की प्रभावी सुरक्षा के लिये कांस्टेबल तापस पॉल और सुधीर हेमब्रोम को भी सम्मानित किया गया है।

Open in App

गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के शहीद जवान मोहम्मद रमजान पर्रे को मरणोपरांत शौर्य के लिये पुलिस पदक (पीएमजी) से सम्मानित करने की घोषणा की गयी है। वर्ष 2017 में छुट्टी पर उत्तर कश्मीर स्थित अपने घर आये पर्रे को आतंकवादियों ने मार दिया था।पर्रे 2011 में बीएसएफ में शामिल हुए थे। उनकी शहादत अखबारों की सुर्खियां बन गयी थीं और इस घटना ने छुट्टियों एवं त्योहारों के दौरान अपने घर आने वाले कश्मीर के पुलिसकर्मियों, अर्द्धसैनिकों एवं सेना के जवानों को होने वाले खतरों पर प्रकाश डाला था।उनके प्रशस्ति पत्र में लिखा है, पर्रे ने बेहद बहादुरी से आतंकवादियों की मुहिम को नाकाम किया, जो उनका अपहरण करना चाहते थे। लेकिन बाद में आतंकवादियों ने बांदीपोरा जिले के हाजिन गांव में जबरन उनके घर में घुसकर उन्हें गोली मार दी। बाद में उन्होंने दम तोड़ दिया।नियंत्रण रेखा (एलओसी) एवं अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सीमा पार से पाकिस्तान की ओर से घुसपैठ की कोशिशों को नाकाम करने तथा जम्मू कश्मीर में संघर्ष विराम उल्लंघनों एवं बिना किसी उकसावे के पाकिस्तान की ओर से की जाने वाली गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब देने के लिये सीमा सुरक्षा बल को कुल आठ शौर्य पदक मिले हैं।नवंबर 2016 में एलओसी की प्रभावी सुरक्षा के लिये कांस्टेबल तापस पॉल और सुधीर हेमब्रोम को भी सम्मानित किया गया है। उनके प्रशस्ती पत्र में लिखा है, ‘‘(गोला बारूद विस्फोट में) घायल होने और बेहद खून बह जाने के बावजूद उन्होंने (पॉल एवं हेमब्रोम ने) गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब देना जारी रखा और पूरी बहादुरी से वहां डटे रहे, जिसके कारण पाकिस्तानी सेना के समर्थन से आतंकवादियों की घुसपैठ की मुहिम नाकाम हो गयी।’’ कांस्टेबल नितिन कुमार को मरणोपरांत, कांस्टेबल प्रवींद कुमार और बरुण कुमार को भी पीएमजी से सम्मानित किया जाएगा। इन्होंने अक्टूबर 2016 में बारामूला में उनकी चौकी पर आतंकवादियों के आत्मघाती हमले को नाकाम किया था।बीएसएफ के अन्य 52 जवानों एवं अधिकारियों को विशिष्ट सेवा के लिये राष्ट्रपति के पुलिस पदक एवं उत्कृष्ट सेवा के लिये राष्ट्रपति के पुलिस पदक से नवाजा गया।

टॅग्स :पद्म अवॉर्ड्ससीमा सुरक्षा बल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारतJammu-Kashmir: गांदरबल में मुठभेड़, एक आतंकी ढेर; सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन जारी

भारत10 ऐसे जिले, आजादी के बाद पहली बार पद्म पुरस्कार?, 131 पद्म पुरस्कार विजेताओं में शामिल, देखिए जिलेवार सूची

भारतRepublic Day 2026: अद्भुत, अलौकिक, अतुलनीय, अविस्मरणीय, अकल्पनीय और अति मनमोहक?, कर्तव्य पथ पर रणबांकुरे...

भारतPadma Awards: बिहार के विश्व बंधु, गोपालजी त्रिवेदी और भरत सिंह भारती को सम्मान और पश्चिम बंगाल के 11 प्रतिष्ठित व्यक्तियों को पुरस्कार

भारत अधिक खबरें

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे