लाइव न्यूज़ :

गणतंत्र दिवस परेडः पंजाब की झांकी में आध्यात्मिकता, मानवता, करुणा और धार्मिक मूल्यों की रक्षा के लिए किए गए बलिदान की निस्वार्थ भावना का अनूठा संगम

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 23, 2026 11:57 IST

झांकी के पिछले हिस्से के एक ओर गुरुद्वारा श्री शीश गंज साहिब का चित्रण है, जो नौवें सिख गुरु, गुरु तेग बहादुर के शहादत स्थल के रूप में जाना जाता है।

Open in App
ठळक मुद्देपृष्ठभूमि में ‘खंडा साहिब’ का स्मारक है, जो पूरे परिवेश को आध्यात्मिक रंग प्रदान करता है।खंडा साहिब दिल्ली में गुरुद्वारा श्री शीश गंज साहिब के ठीक सामने स्थित है। अवसर पर विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए थे।

नई दिल्लीः गणतंत्र दिवस परेड के लिए इस वर्ष पंजाब सरकार द्वारा तैयार की गई झांकी आध्यात्मिकता और मानवता, करुणा तथा धार्मिक मूल्यों की रक्षा के लिए किए गए बलिदान की निस्वार्थ भावना का अनूठा संगम प्रस्तुत करेगी। एक आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि झांकी दो हिस्सों में है। इसके अगले भाग में ‘हाथ’ का प्रतीक दर्शाया गया है, जो आध्यात्मिक आभा के साथ मानवीय और करुणामय दृष्टिकोण को दर्शाता है। अगले भाग में घूमते हुए स्वरूप में ‘इक ओंकार’ (ईश्वर एक है) को दिखाया गया है। साथ ही ‘हिंद दी चादर’ अंकित कपड़े का टुकड़ा भी दर्शाया गया है, जो अत्याचार के पीड़ितों को संरक्षण प्रदान करने का प्रतीक है। झांकी के पिछले हिस्से में ‘शबद कीर्तन’ की झलक मिलेगी, जिसकी पृष्ठभूमि में ‘खंडा साहिब’ का स्मारक है, जो पूरे परिवेश को आध्यात्मिक रंग प्रदान करता है।

खंडा साहिब दिल्ली में गुरुद्वारा श्री शीश गंज साहिब के ठीक सामने स्थित है। इस चौराहे पर प्रतिदिन शबद कीर्तन किया जाता है। झांकी के पिछले हिस्से के एक ओर गुरुद्वारा श्री शीश गंज साहिब का चित्रण है, जो नौवें सिख गुरु, गुरु तेग बहादुर के शहादत स्थल के रूप में जाना जाता है।

मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार ने नौवें सिख गुरु, गुरु तेग बहादुर के 350वें शहादत दिवस का आयोजन 23 से 29 नवंबर तक श्री आनंदपुर साहिब में किया। इस अवसर पर विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए थे।

टॅग्स :गणतंत्र दिवसपंजाबभगवंत माननरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतराघव चड्ढा को क्यों हटाया गया?, राज्यसभा सांसद और आप नेता संजय सिंह ने दिया जवाब?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारत अधिक खबरें

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा