लाइव न्यूज़ :

बीटिंग रिट्रीट के साथ गणतंत्र दिवस समारोह संपन्न, 1971 के युद्ध की याद में विशेष धुन शामिल

By भाषा | Updated: January 29, 2021 19:16 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 29 जनवरी बीटिंग रिट्रीट कार्यक्रम के साथ ही शुक्रवार को गणतंत्र दिवस समारोह संपन्न हो गया और इस दौरान पाकिस्तान के खिलाफ 1971 के युद्ध में भारत की जीत के 50 साल पूरे होने के मौके पर विशेष धुन 'स्वर्णिम विजय' को भी शामिल किया गया।

इस बार के कार्यक्रम में 15 मिलिट्री बैंड और इतनी ही संख्या में पाइप एवं ड्रम बैंड भी शामिल किए गए थे। इसके अलावा नौसेना, वायु सेना और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (सीएपीएफ) का एक-एक बैंड भी कार्यक्रम में शामिल हुआ।

ऐतिहासिक विजय चौक पर 26 संगीत कार्यक्रमों ने दर्शकों का मन मोह लिया।

सबसे पहले एक बैंड ने 'स्वर्णिम विजय' थीम के साथ कार्यक्रम पेश किया। यह पाकिस्तान के खिलाफ 1971 के युद्ध में भारत की जीत के 50 साल पूरे होने के मौके पर विशेष धुन थी। उसी युद्ध के बाद बांग्लादेश का निर्माण हुआ।

समारोह का समापन लोकप्रिय 'सारे जहां से अच्छा' धुन के साथ हुआ।

एईसी ट्रेनिंग कॉलेज और केंद्र के लेफ्टिनेंट कर्नल गिरीश कुमार यू समारोह के मुख्य संचालक थे।

बीटिंग रिट्रीट सदियों पुरानी एक सैन्य परंपरा है। यह उन दिनों में शुरू हुई थी जब सूर्यास्त होते ही सैनिक युद्ध के मैदान से हट जाते थे। जैसे ही बिगुल की आवाज आती थी, सैनिक लड़ाई बंद कर देते थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतजब संसद के गलियारे में टकराईं नजरें और हुई बात..., पीएम मोदी और राहुल गांधी के बीच क्या हुआ बात; देखें VIDEO

कारोबारनौकरी नहीं शादी नहीं?, बेरोजगारी और पैसे के कारण टल रही हैं शादियां, 30-40 लाख औसतन हो रहे खर्च, देखिए युवा क्या बोले?

बॉलीवुड चुस्कीनागपुर पहुंचे 'धुरंधर' रणवीर सिंह, आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत से मुलाकात, 90 मिनट रहे संघ मुख्यालय?

क्राइम अलर्टचाचा ने किया रेप, 16 वर्षीय भतीजी ने खाया जहर, सरकारी अस्पताल में मौत

क्रिकेट200 रन के साथ नंबर-1 वैभव?, rcb के खिलाफ तबाही, विराट कोहली ने सूर्यवंशी के लिए लिखा खास संदेश?

भारत अधिक खबरें

भारतRJD का चुनावी दांव, भोजपुर-बक्सर MLC उपचुनाव के लिए इस उम्मीदवार पर जताया भरोसा

भारतमथुरा हादसे के बाद जारी है सर्च ऑपरेशन, प्रधानमंत्री ने की सहायता राशि की घोषणा; अब तक 10 की मौत

भारतचुनावी हिंसा के लिए आखिर कौन जिम्मेदार ?

भारतपरमाणु ऊर्जा की नई सुबह: ‘ईंधन खत्म होने’ के डर को चुनौती

भारतमहात्मा ज्योतिराव फुलेः 200वें जयंती, भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक