लाइव न्यूज़ :

प्रख्यात हिंदी साहित्यकार एवं आलोचक डॉ. विश्वनाथ त्रिपाठी को शलाका सम्मान, शीला झुनझुनवाला को ‘शिखर सम्मान’ 

By भाषा | Updated: September 26, 2019 15:54 IST

इस बार हिंदी अकादमी के ‘शिखर सम्मान’ के लिए शीला झुनझुनवाला को चुना गया है और ‘विशिष्ट योगदान’ सम्मान सुधाकर बाबू पाठक को दिया जाएगा। हिंदी अकादमी राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के लेखकों, साहित्यकारों, पत्रकारों और कवियो को हिंदी साहित्य में उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित करती है।

Open in App
ठळक मुद्देइस साल इस सम्मान के लिए चुने गए लोगों को सोमवार को कमानी सभागार में आयोजित एक कार्यक्रम में सम्मानित किया जाएगा।इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया होंगे।

दिल्ली सरकार की हिंदी अकादमी प्रख्यात हिंदी साहित्यकार एवं आलोचक डॉ. विश्वनाथ त्रिपाठी को सोमवार को 2018-19 शलाका सम्मान से सम्मानित करेगी।

इस बार हिंदी अकादमी के ‘शिखर सम्मान’ के लिए शीला झुनझुनवाला को चुना गया है और ‘विशिष्ट योगदान’ सम्मान सुधाकर बाबू पाठक को दिया जाएगा। हिंदी अकादमी राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के लेखकों, साहित्यकारों, पत्रकारों और कवियो को हिंदी साहित्य में उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित करती है।

इस साल इस सम्मान के लिए चुने गए लोगों को सोमवार को कमानी सभागार में आयोजित एक कार्यक्रम में सम्मानित किया जाएगा। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया होंगे। कार्यक्रम में सिसोदिया के अलावा हिंदी अकादमी के अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा और दिल्ली सरकार के कला, संस्कृति एवं भाषा विभाग की सचिव मनीषा सक्सेना भी शामिल होंगी।

अकादमी ने शलाका सम्मान के लिए विश्वनाथ त्रिपाठी, शिखर सम्मान के लिए शीला झुनझुनवाला, विशिष्ट योगदान सम्मान के लिए सुधाकर बाबू पाठक, काव्य सम्मान के लिए माणिक वर्मा, गद्य विद्या सम्मान के लिए डॉ. श्यौराज सिंह बैचेन, ज्ञान प्रौद्योगिकी सम्मान के लिए डॉ. यतीश अग्रवाल, बाल साहित्य सम्मान के लिए घमंडी लाल अग्रवाल, नाट्य सम्मान के लिए राधावल्लभ त्रिपाठी, हास्य व्यंग्य सम्मान के लिए वरुण ग्रोवर, अनुवाद सम्मान के लिए हरजेंद्र चौधरी, पत्रकारिता सम्मान (इलेक्ट्रॉनिक) के लिए सुप्रिय प्रसाद, हिंदी सेवा सम्मान के लिए सलिल चतुर्वेदी और सहभाषा सम्मान के लिए डॉ. पृथ्वी सिंह को चुना है।

शलाका सम्मान के तहत पुरस्कार स्वरूप पांच लाख रुपये की सम्मान राशि प्रदान की जाती है जबकि शिखर सम्मान विजेता को दो लाख रुपए प्रदान किए जाते हैं। हिन्दी अकादमी संचालन समिति की वार्षिक बैठक के बाद उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने अलग-अलग श्रेणियों में कुल 15 सम्मानों की अगस्त में घोषणा की थी। 

टॅग्स :दिल्लीअरविन्द केजरीवालमनीष सिसोदियादिल्ली सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया