लाइव न्यूज़ :

वाइब्रेंट गुजरात सम्मेलन में नवीकरणीय ऊर्जा और राष्ट्रीय हाइड्रोजन मिशन पर होगा ध्यान : मुख्य सचिव

By भाषा | Updated: November 28, 2021 09:55 IST

Open in App

(दीपक पटेल)

नयी दिल्ली, 28 नवंबर हर दो साल में होने वाले ‘वाइब्रेंट गुजराज वैश्विक सम्मेलन’ (वीजीजीएस) में इस बार सतत बुनियादे ढांचे, नवीकरणीय ऊर्जा और राष्ट्रीय हाइड्रोजन मिशन जैसे विषयों पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा और इसके लिए राज्य सरकार ने 20 कंपनियों के साथ 25,000 करोड़ रुपये के समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर कर दिए हैं। गुजरात के मुख्य सचिव पंकज कुमार ने यह जानकारी दी।

कुमार ने बताया कि सम्मेलन में कंपनियों के साथ किए गए करीब 70 प्रतिशत समझौता ज्ञापन उपयोगी साबित होते हैं। उन्होंने इसे सफलता की अच्छी दर बताया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 10 जनवरी को गांधीनगर में तीन दिवसीय वीजीजीएस 2022 का उद्घाटन करेंगे, जिसमें विभिन्न क्षेत्रों से राज्य में निवेश आकर्षित किया जाएगा।

कुमार ने यहां एक साक्षात्कार में ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘वीजीजीएस 2022 का मुख्य ध्यान अहम राष्ट्रीय पहलों और वैश्विक प्रासंगिकता के विषयों पर केंद्रित होगा जिसमें सतत बुनियादी ढांचा और विनिर्माण, राष्ट्रीय हाइड्रोजन मिशन, नवीकरणीय ऊर्जा, इलेक्ट्रिक गतिशीलता और भविष्योन्मुखी प्रौद्योगिकियां शामिल हैं।’’

उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ने पहले ही कंपनियों के साथ समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर करना शुरू कर दिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

क्रिकेट24 लाख रुपये का जुर्माना लगाया, पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर पर एक्शन, इम्पैक्ट प्लेयर सहित 11 खिलाड़ी पर 600000 रुपये फाइन

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष