लाइव न्यूज़ :

रेमडेसिविर विवाद: महाराष्ट्र के भाजपा सांसद ने उच्च न्यायालय के सामने आरोपों का खंडन किया

By भाषा | Updated: May 3, 2021 19:04 IST

Open in App

मुंबई, तीन मई भाजपा सांसद सुजय विखे पाटिल ने बंबई उच्च न्यायालय की औरंगाबाद पीठ के सामने सोमवार को इन खबरों का खंडन किया कि उन्होंने कोविड-19 के मरीजों के इलाज में काम आने वाले रेमडेसिविर इंजेक्शन की 10,000 शीशियां दिल्ली से खरीदी हैं।

औरंगाबाद से भाजपा सांसद के वकील शिरीष गुप्ते ने न्यायमूर्ति आर वी घुगे की अगुवाई वाली पीठ से कहा कि पाटिल ने 15 डिब्बों को चंडीगढ़ से शिरडी हवाई अड्डे तक पहुंचवाया था और हर डिब्बे में रेमडेसिविर की 80 शीशियां थीं।

गुप्ते ने कहा,“ 1200 शीशियां तब अहमदनगर जिला नागरिक अस्पताल को सौंप दी गई थीं। इससे पहले, रेमडेसिविर की 500 शीशियों को पुणे की सदाशिव की फार्मैडियल कंपनी से खरीदा गया था और अस्पताल को दे दिया गया था।”

उन्होंने कहा कि यह साबित करने के लिए रसीदें और कागज़ात हैं।

पाटिल ने सोमवार को एक आवेदन दायर कर अनुरोध किया कि चार कृषि विशेषज्ञों द्वारा दायर याचिका में उन्हें एक पक्ष बनाया जाए। इस याचिका में पिछले महीने एक निजी उड़ान से रेमडेसिविर इंजेक्शन दिल्ली से अहमनगर लाने के आरोप में पाटिल के खिलाफ आपराधिक कार्रवाई शुरू करने का आग्रह किया गया है।

गुप्ते ने कहा, “ आवेदक (पाटिल) ने रेमडेसिविर की 1200 शीशियों को निजी उड़ान से चंडीगढ़ से शिरडी पहुंचाया है। हम नहीं जानते हैं कि 10,000 शीशियों का यह आंकड़ा कैसे आया और कौन लेकर आया और यह कि इसे दिल्ली से लाया जा रहा था।”

अदालत पाटिल के आवेदन पर पांच मई को विचार करेगी।

न्यायमूर्ति घुगे ने कहा, “ आपके मुवक्किल (पाटिल) को आत्मनिरीक्षण करने की जरूरत है। उन्हें विमान और हवाई अड्डे में खुद को रिकॉर्ड करके और वीडियो अपलोड करके यह दावा करने की जरूरत नहीं थी कि उन्होंने अपने निर्वाचन क्षेत्र में लोगों के लिए दवा खरीदने के लिए अपने संपर्कों का उपयोग किया है। उन्हें ऐसा नहीं करना चाहिए था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे