धार्मिक ग्रंथ बेअदबी मामला: एसआईटी ने छह लोगों को किया गिरफ्तार

By भाषा | Published: May 17, 2021 01:28 AM2021-05-17T01:28:35+5:302021-05-17T01:28:35+5:30

Religious text Disgraceful case: SIT arrested six people | धार्मिक ग्रंथ बेअदबी मामला: एसआईटी ने छह लोगों को किया गिरफ्तार

धार्मिक ग्रंथ बेअदबी मामला: एसआईटी ने छह लोगों को किया गिरफ्तार

चंडीगढ़ 16 मई पंजाब के फरीदकोट में 2015 में धार्मिक ग्रंथ की बेअदबी की कथित घटनाओं की जांच कर रहे विशेष जांच दल (एसआईटी) ने छह लोगों को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने रविवार को इस बात की जानकारी दी।

पंजाब पुलिस की एसआईटी ने यह गिरफ्तारी ऐसे समय में की है जब राज्य में सत्ताधारी कांग्रेस पार्टी के कई नेताओं ने फरीदकोट में गुरु ग्रंथ साहिब की कथित बेअदबी की घटनाओं और उसके बाद पुलिस की गोलीबारी की घटनाओं में जल्द कार्रवाई की मांग की है।

एसआईटी का नेतृत्व पुलिस महानिरीक्षक एस पी एस परमार कर रहे हैं।

एसआईटी के सदस्य एवं सहायक पुलिस महानिरीक्षक राजिंदर सिंह सोहल ने छह व्यक्तियों की गिरफ्तार की पुष्टि की। गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान सुखजिंदर सिंह, शक्ति सिंह, रणजीत सिंह, बलजीत सिंह, निशान सिंह और प्रदीप कुमार के रूप में की गयी है।

इन सभी को सोमवार को फरीदकोट की एक अदालत में पेश किया जाएगा। इन सभी पर 2015 में फरीदकोट में हुई धार्मिक ग्रंथ बेअदबी की तीन घटनाओं में शामिल होने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Religious text Disgraceful case: SIT arrested six people

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे