लाइव न्यूज़ :

‘अतिक्रमण हटाओ’ अभियान के तहत दो समुदायों के धार्मिक स्थलों को ढहाया गया

By भाषा | Updated: January 7, 2021 20:59 IST

Open in App

बरेली (उप्र) सात जनवरी बरेली विकास प्राधिकरण ने ‘अतिक्रमण हटाओ’ अभियान के तहत एक मंदिर के द्वार और एक मजार को बृहस्पतिवार को ढहा दिया।

एक समुदाय के लोगों ने इसके विरोध में सड़क पर यातायात बाधित कर हंगामा किया और कर्मचारियों का घेराव भी किया। पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर लोगों को वहां से हटा दिया।

बरेली के उपजिलाधिकारी विशु राजा ने बताया कि बरेली सदर क्षेत्र के चंद्रपुर बिचपुरी क्षेत्र में बरेली विकास प्राधिकरण राम गंगा नगर कालोनी को विकसित कर रहा है और उसी के तहत बृहस्पतिवार को प्राधिकरण के कर्मचारी वहां अतिक्रमण को हटाने गये थे, लेकिन क्षेत्र के लोगों ने मजार को ढहाये जाने का विरोध किया।

चंद्रपुर बिचपुरी क्षेत्र के लोगों का कहना था कि यह मजार 350 साल पुरानी है।

उपजिलाधिकारी विशु राजा ने कहा कि राजस्व रिकार्ड में मजार का कहीं भी उल्लेख नहीं है और वहां सिर्फ कब्रिस्तान का उल्लेख है।

उन्होंने कहा कि इसके बावजूद चंद्रपुर बिचपुरी क्षेत्र के एक समुदाय के लोग मजार को ढहाए जाने का विरोध करने लगे, जिसके बाद कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने सांकेतिक हल्का बल प्रयोग किया और लोगों को वहां के हटा दिया।

इस बीच क्षेत्र के लोगों को आश्वासन दिया गया कि प्राधिकरण वहां मौजूद कब्रिस्तान को विकसित कराएगा।

उसी क्षेत्र में एक मंदिर का एक द्वार भी ढहाया गया।

बरेली के पुलिस अधीक्षक रविंद्र कुमार ने बताया कि क्षेत्र में शांति है।

उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लोगों ने हंगामा करना चाहा था, लेकिन भारी पुलिस के चलते वे ऐसा नहीं कर पाए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतVande Matram Vivad: बड़ी बेशर्मी के साथ कहा मैं नहीं गाऊंगी?, राष्ट्रीय गीत के अपमान पर मौन क्यों कांग्रेस?, सीएम डॉ. मोहन यादव ने एक्स पर पोस्ट किया वीडियो

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

भारतUjjain: सिंहस्थ महाकुम्भ की तैयारी: 'एकता मॉल' बनेगा देश की विविध कलाओं और शिल्प का संगम केंद्र

विश्वUS-Iran War: अमेरिका-ईरान वार्ता के लिए वैंस की टीम इस्लामाबाद पहुंची, ट्रंप बोले— 'गुड लक'

क्राइम अलर्टपहले मारी गोली, फिर बदमाश लगे कांपने, स्टार्ट नहीं हुई बाइक?, 45 वर्षीय वरिष्ठ अधिवक्ता राजीव सिंह को देशी तमंचे से उड़ाया, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतझलारिया गांवः नहीं बचा ढाई वर्षीय भागीरथ, 60 फीट गहरे बोरवेल और 22 घंटे रेस्क्यू के बाद?, सीएम मोहन यादव ने दुख जताया और 4 लाख की आर्थिक सहायता?

भारतAmbedkar Jayanti 2026: बैंक, स्कूल और ऑफिस... जानें 14 अप्रैल को कहां रहेगी छुट्टी

भारतनीतीश कुमार नहीं हो सकते राजद प्रमुख?, लालू यादव जेल गए तो पत्नी राबड़ी देवी को सीएम बनाया?, तेजस्वी यादव के बयान पर अशोक चौधरी ने कहा, वीडियो

भारतमहात्मा ज्योतिराव फुले जयंतीः राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन, पीएम मोदी और राहुल गांधी ने किया नमन?, वीडियो

भारतजब संसद के गलियारे में टकराईं नजरें और हुई बात..., पीएम मोदी और राहुल गांधी के बीच क्या हुआ बात; देखें VIDEO