लाइव न्यूज़ :

गाजियाबाद में कल से धार्मिक स्थल खुल जाएंगे, 11 जून से खुलेंगे मॉल

By भाषा | Updated: June 8, 2020 00:40 IST

भारत लॉकडाउन से बाहर निकलने की तैयारी कर रहा है और मानक संचालन प्रक्रियाओं (एसओपी) के साथ सभी गैर-निरुद्ध क्षेत्रों में प्रतिबंधित गतिविधियां बहाल करने के लिए तीन चरणों की योजना के तहत पहला दौर ‘अनलॉक-1’ के रूप में तब शुरू होने जा रहा है, जब देश में रविवार को लगातार पांचवें दिन भी कोविड-19 के मामलों में 9,000 से अधिक की वृद्धि हुई और पहली बार मामलों की संख्या एक दिन में 10,000 के स्तर को पार कर गयी।

Open in App
ठळक मुद्देगाजियाबाद प्रशासन ने 10 जून से होटल, रेस्तरां और भोजनालयों को खोलने की अनुमति दे दी है। प्रशासन ने सभी धार्मिक स्थलों को सोमवार से ही खोलने की अनुमति दी है।

गाजियाबाद: गाजियाबाद प्रशासन ने लॉकडाउन प्रतिबंधों से राहत देते हुए 10 जून से होटल, रेस्तरां और भोजनालयों को खोलने की अनुमति दे दी है। वहीं, सभी मॉल 11 जून से खोले जाएंगे। प्रशासन ने सभी धार्मिक स्थलों को सोमवार से ही खोलने की अनुमति दी है। रविवार को विभिन्न मॉल और होटलों के मालिकों के साथ एक बैठक में, प्रशासनिक अधिकारियों ने उन्हें काम शुरू होने पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए जारी दिशानिर्देशों का पालन करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी अजय शंकर पांडेय ने कहा कि जो लोग कोविड-19 की रोकथाम के दिशानिर्देशों का उल्लंघन करेंगे उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी जबकि प्रोटोकॉल उपायों का पालन करने वाले मालिकों को अधिकारियों द्वारा सम्मानित किया जाएगा। मॉल और सभी प्रतिष्ठानों को सोमवार से तीन दिन तक सफाई करने के लिए समय दिया गया है। 25 मार्च को लॉकडाउन लागू होने के बाद से देश के सभी प्रतिष्ठान बंद कर दिए गए थे।

सभी होटलों को भी अपने परिसर साफ करने के लिए दो दिन का समय दिया गया है। अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट (शहर) शैलेन्द्र सिंह और अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट (कार्यकारी) संतोष कुमार वैश्य को जिले में धार्मिक स्थलों के फिर से खुलने की निगरानी के लिए नोडल अधिकारी के रूप में नियुक्त किया गया है।

पिछले 24 घंटे में 287 लोगों की मौत

भारत में शनिवार सुबह से लेकर पिछले 24 घंटे में 287 लोगों की मौत हुई है। राज्यों के आंकड़ों पर आधारित पीटीआई की तालिका के अनुसार पहली बार एक दिन में संक्रमण के मामलों की संख्या 10,000 के पार चली गयी और 10,218 नये मरीज सामने आए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में अब भी 1,20,406 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हैं। मंत्रालय ने बताया कि कुल 1,19,292 लोग बीमारी से स्वस्थ हो गए हैं और एक मरीज विदेश चला गया है। मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, “अब तक करीब 48.37 प्रतिशत मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।”

टॅग्स :कोरोना वायरसउत्तर प्रदेश में कोरोनागाज़ियाबाद
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट365 दिन पहले शादी, सुलह कराने ससुराल वाले आए, दामाद नितिन को साथ ले जा रहे थे, गाड़ी में झगड़ा, मारपीट कर मार डाला?

क्राइम अलर्ट120 दिन पहले शादी, जहरीला इंजेक्शन देकर रेडियोलॉजिस्ट पति अरुण शर्मा ने नर्स पत्नी काजल को मार डाला, शारीरिक उत्पीड़न और दहेज उत्पीड़न ने ली जान?

भारतजीवन के साथ ही मृत्यु भी हो गरिमापूर्ण?, कई देशों में इच्छामृत्यु को लेकर अलग-अलग कानून?

भारतगाजियाबाद के 32 वर्षीय हरीश राणा को इच्छामृत्यु की अनुमति?, 13 साल से जिंदा लाश?, सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला

भारतगाजियाबाद में आधे भी नहीं बनाए ईडब्ल्यूएस और पीएम आवास, जीडीए के गड़बड़झाले से सीएम योगी खफा

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम