लाइव न्यूज़ :

गुजरात में धार्मिक स्थलों पर पाली में होगी पूजा, टोकन प्रणाली की होगी शुरुआत

By भाषा | Updated: June 7, 2020 21:52 IST

अहमदाबाद की ऐतिहासिक जामा मस्जिद में भी पाली के अनुसार शुक्रवार की नमाज पढ़ी जाएंगी।

Open in App
ठळक मुद्देउत्तरी गुजरात में प्रमुख तीर्थस्थलों में से एक बनासकांठा जिले का अंबाजी मंदिर 12 जून से खुल जाएगा। आगंतुकों को दर्शन के लिये तय समय का टोकन दिया जाएगा।

अहमदाबाद: गुजरात में कोविड-19 निषेध क्षेत्रों से बाहर स्थित मंदिर, मस्जिद और गिरजाघर समेत अन्य धार्मिक स्थल दो महीने के बाद सोमवार से सभी ऐहतियाती कदम उठाते हुए अपने दरवाजे श्रद्धालुओं के लिये खोलने की योजना बना रहे हैं। कुछ धार्मिक स्थलों ने सामाजिक मेल-जोल से दूरी बनाए रखने और भीड़ जमा होने से बचने के लिये पाली (शिफ्ट) के अनुसार प्रार्थना आयोजित करने और श्रद्धालुओं को प्रवेश का समय देने के लिये टोकन प्रणाली शुरू करने का फैसला लिया है।

गिर सोमनाथ जिले में प्रसिद्ध सोमनाथ मंदिर सोमवार से स्थानीय श्रद्धालुओं के लिए खुल जाएगा, लेकिन अन्य जिलों के श्रद्धालुओं को दर्शन के लिये 12 जून से ऑनलाइन पंजीकरण कराना होगा। मंदिर न्यास के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं को अनिवार्य रूप से मास्क पहनने, मंदिर परिसर में प्रवेश करने से पहले संक्रमण मुक्त होने और बुजुर्ग लोगों (65 वर्ष से अधिक आयु वाले) तथा बच्चों (10 वर्ष से कम) को साथ न लाने के लिये कहा गया है।

उत्तरी गुजरात में प्रमुख तीर्थस्थलों में से एक बनासकांठा जिले का अंबाजी मंदिर 12 जून से खुल जाएगा। यहां श्रद्धालुओं को तीन पालियों में दर्शन की अनुमति होगी। ये पालियां सुबह 7.30 बजे शुरू होकर रात 10.15 बजे समाप्त होंगी। मंदिर न्यास के एक बयान में कहा गया है कि वह आरती की अनुमति नहीं देगा। आगंतुकों को दर्शन के लिये तय समय का टोकन दिया जाएगा।

मंदिर के अलावा मस्जिद और गिरजाघर भी सामाजिक मेलजोल से दूरी का पालन सुनिश्चित करते हुए इबादत के लिये तैयारियां कर रहे हैं। अहमदाबाद की ऐतिहासिक जामा मस्जिद में भी पाली के अनुसार शुक्रवार की नमाज पढ़ाई जाएंगी। मस्जिद का प्रबंधन देखने वाली गुजरात चांद समिति के सदस्य अनीस देसाई ने यह जानकारी दी। 

टॅग्स :गुजरातकोरोना वायरस लॉकडाउन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतPM मोदी आज गुजरात में मनाएंगे महावीर जयंती, 20,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं समेत कई घोषणाओं की उम्मीद

क्राइम अलर्ट13 और 14 वर्ष की 2 बेटियों से बलात्कार, 1 हुई गर्भवती तो खुलासा, मां के 38-वर्षीय 'लिव-इन पार्टनर' ने किया हैवानियत

क्राइम अलर्टदोस्त की पत्नी से बातचीत और धीरे-धीरे प्यार?, पति ने आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा और जमकर कुटाई, सुबह वरमाला डाल की शादी?

भारतगुजरात में 182 विधानसभा सीट और मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने जीएसआरटीसी की 182 नई बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, कहा-62 करोड़ रुपये की लागत से विस्तार

भारतGujarat: वडोदरा में दर्दनाक हादसा, इमारत की बालकनी भरभरा कर गिरी; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

भारत अधिक खबरें

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?