Rekha Gupta Delhi CM: दिल्ली की नयी मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, पीएम मोदी, सीएम योगी और आतिशी ने दी बधाई, जानें सीएम चुनने के बाद शालीमार विधायक ने क्या कहा, देखें वीडियो
By सतीश कुमार सिंह | Updated: February 19, 2025 20:55 IST2025-02-19T20:53:53+5:302025-02-19T20:55:05+5:30
Rekha Gupta Delhi CM: बीजेपी ने रेखा गुप्ता को दिल्ली का नया सीएम बनाया है।

photo-ani
Rekha Gupta Delhi CM: विधायक रेखा गुप्ता के दिल्ली की नई मुख्यमंत्री चुने जाने पर भाजपा नेताओं ने जश्न मनाया। बीजेपी सांसद योगेन्द्र चंदोलिया ने कहा कि रेखा गुप्ता दिल्ली की सीएम होंगी। आतिशी को आज जवाब मिल गया है। आप विधायक गोपाल राय ने कहा कि दिल्ली के लोगों का इंतजार आज खत्म हो गया। मैं दिल्ली की नई सीएम रेखा गुप्ता को बधाई देता हूं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह और जेपी नड्डा ने बधाई दी। दिल्ली की कार्यवाहक सीएम और आप नेता आतिशी ने कहा कि मैं रेखा गुप्ता को सीएम बनने के लिए बधाई देती हूं।
मुझ पर विश्वास कर मुख्यमंत्री पद का दायित्व सौंपने के लिए मैं सभी शीर्ष नेतृत्व का हृदय से आभार व्यक्त करती हूं। आपके इस विश्वास और समर्थन ने मुझे नई ऊर्जा और प्रेरणा दी है। मैं संकल्प लेती हूं कि दिल्ली के हर नागरिक के कल्याण, सशक्तिकरण और समग्र विकास के लिए पूरी ईमानदारी,… pic.twitter.com/eYM6X6ptzn
— Rekha Gupta (@gupta_rekha) February 19, 2025
#WATCH | Delhi's caretaker CM & AAP leader Atishi says, "I congratulate Rekha Gupta for becoming the CM...I hope that the BJP will fulfil all the promises that they have made to the people of Delhi...I would like to say from the AAP front that our party is always ready to extend… pic.twitter.com/Ay7mwmuiB7— ANI (@ANI) February 19, 2025
मुझे उम्मीद है कि बीजेपी दिल्ली की जनता से किए गए सभी वादे पूरे करेगी। मैं आप की ओर से कहना चाहूंगी कि हमारी पार्टी यहां के विकास कार्यों के लिए बीजेपी को अपना समर्थन देने के लिए हमेशा तैयार है...वह दिल्ली की चौथी सीएम होंगी और यह बहुत अच्छी बात है कि महिलाएं राजनीति में बड़े उत्साह के साथ दिखाई दे रही हैं।
Rekha Gupta to be Delhi Chief Minister, elected leader at BJP legislators meeting
— ANI Digital (@ani_digital) February 19, 2025
Read @ANI Story | https://t.co/j7FvKLTUBx#RekhaGupta#DelhiElectionResults#NewDelhiCM#ChiefMinisterpic.twitter.com/f0xJMYKfyo
रेखा गुप्ता ने कहा कि मुझ पर विश्वास कर मुख्यमंत्री पद का दायित्व सौंपने के लिए मैं सभी शीर्ष नेतृत्व का हृदय से आभार व्यक्त करती हूं। आपके इस विश्वास और समर्थन ने मुझे नई ऊर्जा और प्रेरणा दी है। मैं संकल्प लेती हूं कि दिल्ली के हर नागरिक के कल्याण, सशक्तिकरण और समग्र विकास के लिए पूरी ईमानदारी, निष्ठा और समर्पण से कार्य करूंगी।
#WATCH | BJP leaders celebrate the election of MLA Rekha Gupta as the new Chief Minister of Delhi pic.twitter.com/6YW7dcDCDe
— ANI (@ANI) February 19, 2025
दिल्ली को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के इस महत्वपूर्ण अवसर के लिए मैं पूरी तरह से प्रतिबद्ध हूं। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की विधायक रेखा गुप्ता दिल्ली की नयी मुख्यमंत्री होंगी। दिल्ली प्रदेश भाजपा कार्यालय में केंद्रीय पर्यवेक्षकों की मौजूदगी में उन्हें सर्वसम्मति से पार्टी विधायक दल की नेता चुना गया। गुप्ता, दिल्ली की शालीमार बाग विधानसभा सीट से पहली बार विधायक बनी हैं।
Rekha Gupta to be Delhi Chief Minister, elected leader at BJP legislators meeting
— ANI Digital (@ani_digital) February 19, 2025
Read @ANI Story | https://t.co/j7FvKLTUBx#RekhaGupta#DelhiElectionResults#NewDelhiCM#ChiefMinisterpic.twitter.com/f0xJMYKfyo
उनका जन्म हरियाणा में हुआ था और वह अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़ी रही हैं। विधायक दल की बैठक में पार्टी के सभी 48 विधायक मौजूद थे। विधायक दल की बैठक के बाद पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने घोषणा की कि रेखा गुप्ता को सर्वसम्मति से विधायक दल की नेता चुना गया है। भाजपा संसदीय बोर्ड ने प्रसाद और राष्ट्रीय सचिव ओम प्रकाश धनखड़ को केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया था।
भाजपा के शीर्ष नेतृत्व एवं विधायक दल का धन्यवाद #viksitdelhi@BJP4India@BJP4Delhi@narendramodi@Virend_Sachdeva@JPNadda@praveendel@rsprasad@OPDhankarpic.twitter.com/qFe2iWq72J
— Rekha Gupta (@gupta_rekha) February 19, 2025
भाजपा सांसद मनोज तिवारी और कमलजीत सेहरावत ने मीडिया से बातचीत में कहा कि रेखा गुप्ता दिल्ली की नयी मुख्यमंत्री होंगी और वह कल दोपहर 12 बजे शपथ लेंगी। मुख्यमंत्री बनने के बाद रेखा गुप्ता वर्तमान में भाजपा की एकमात्र महिला मुख्यमंत्री होंगी। सुषमा स्वराज, शीला दीक्षित और आतिशी के बाद वह दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री होंगी।
आभार माननीय मुख्यमंत्री जी #ViksitDelhihttps://t.co/MHvfyx0jbf
— Rekha Gupta (@gupta_rekha) February 19, 2025
भाजपा पांच फरवरी को हुए दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) को हराकर 27 साल बाद सत्ता में आई है। भाजपा सूत्रों ने कहा कि सरकार बनाने का दावा पेश करने के लिए रेखा गुप्ता पार्टी नेताओं के साथ राजनिवास में उपराज्यपाल वीके सक्सेना से मुलाकात करेंगी। इस बीच, रामलीला मैदान में नयी सरकार के भव्य शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां जोरों पर हैं।
शपथ ग्रहण समारोह बृहस्पतिवार दोपहर में होगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, उनके मंत्रिमंडल के सहयोगी और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री भी शपथ ग्रहण समारोह में शिरकत करेंगे। कुछ विशिष्ट मेहमानों सहित लगभग 50,000 लोगों के इस समारोह में भाग लेने की संभावना है।