लाइव न्यूज़ :

REET 2022 level 1 Cut Off Marks: राजस्थान में रीट लेवल-1 का कटऑफ जारी, 15500 पदों पर इस माह से होंगी नियुक्तियां, देखें लिस्ट

By आजाद खान | Updated: February 28, 2022 08:50 IST

REET 2022 level 1 Cut Off Marks: विभाग ने 15500 पदों के लिए 31000 का लिस्ट जारी किया है जिस पर जल्द ही नियुक्तियां होंगी।

Open in App
ठळक मुद्देराजस्थान में REET 2022 level 1 Cut Off Marks को जारी कर दिया है। इन पदों पर जल्दी नियुक्तियां होने की भी बात सामने आ रही है।इससे जुड़ी जानकारियों के लिए आप अधिकारिक वेबसाइट reetbser21.com पर भी जा सकते हैं।

REET 2022 level 1 Cut Off Marks:राजस्थान में रीट लेवल प्रथम की कटऑफ लिस्ट (REET 2022 level 1 Cut Off Marks) को जारी कर दिया गया है। उम्मीदवारों को इस लिस्ट का कई दिनों से इंतजार था। आपको बता दें कि बीकानेर शिक्षा विभाग ने करीब 15500 पदों के लिए 31000 का लिस्ट निकाला है जो पदों से दो गुना है। इस लिस्ट को रविवार 27 फरवरी के देर रात जारी किया गया है। 

जानकारी के मुताबिक, इस लिस्ट के आधार पर 1 अप्रैल 2022 से पहले नियुक्तियां दी जाएगी। वहीं यह भी बात निकल कर सामने आ रही है कि सरकार इन नियुक्तियों को जल्दी करेगी और अगर देरी होने की संभावना लगी तो इसे 15 मार्च से ही शुरू कर दिया जाएगा। इस कटऑफ की पूरी लिस्ट आप नीचे देख सकते हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट reetbser21.com या rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाकर इस सूची को चेक कर के डाउनलोड कर सकेंगे।

REET Level 1 Cut off List: सितंबर में हुई थी परीक्षा

राजस्थान आरईईटी कट-ऑफ मार्क्स 2022 (REET Cut off Marks 2022) अब अनारक्षित पुरुष और महिला, ओबीसी, एमबीसी, एससी, एसटी के लिए स्तर 1 और स्तर 2 के लिए रिलीज कर दिए गए है। आपको बता दें कि REET की परीक्षा का आयोजन  26 सितंबर, 2021 को किया था। परीक्षा में धांधली के कारण सरकार ने रीट लेवल 2 परीक्षा को रद्द कर दिया गया था। वहीं अब इस परीक्षा का आयोजन जुलाई में होगा।

टॅग्स :भारतराजस्थानBikaner
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष