लाइव न्यूज़ :

REET 2017 Exam Results: Rajasthan Board ने किया प्रथम लेवल का रिजल्ट जारी, rajeduboard.rajasthan.gov.in पर देखें अपना परिणाम

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: April 12, 2018 09:45 IST

REET 2017 Exam Results: रीट की आंसर की पहले ही जारी की जा चुकी है। रीट के प्रथम लेवल में करीब 8 लाख विद्यार्थियों ने परीक्षा दी है। इस परीक्षा में बनी मेरिट के आधार पर शिक्षकों की भर्ती की जाएगी।

Open in App

अजमेर, 12 अप्रैलः REET 2017 प्रथम लेवल परीक्षा का इंतजार कर रहे छात्रों के लिए जरूरी खबर है। दरअसल,  राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (Board of Secondary Education, Rajasthan; REET) ने REET 2017 का परीक्षा परिणाम जारी कर दिया है। परिणाम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जारी कर दिया गया है। अभ्यर्थी अपना रोल नंबर फिल करके अपना रिजल्ट देख सकते हैं।

आपको बता दें कि रीट की आंसर की पहले ही जारी की जा चुकी है। रीट के प्रथम लेवल में करीब 8 लाख विद्यार्थी परीक्षा में बैठे थे। इस परीक्षा में बनी मेरिट के आधार पर ही शिक्षकों की भर्ती की जाएगी। प्रदेश में 15 हजार अध्यापक भर्ती के लिए आयोजित हुई रीट परीक्षा का परिणाम लाखों की संख्या में युवा बेसब्री के साथ इंतजार कर रहे थे। 

पिछले कई दिनों से जानकारी मिल रही थी कि परीक्षा परिणाम जारी करने के लिए बोर्ड पिछले कुछ दिनों से युद्ध स्तर पर तैयारियों में जुटा हुआ था। परिणाम जारी करने के लिए मंगलवार या बुधवार का दिन निर्धारित किया गया था। परिणाम की घोषणा के लिए अभ्यर्थी मंगलवार को भी बोर्ड की वेबसाइट पर नजर गढ़ाए बैठे थे, लेकिन तकनीकी कारणवश परिणाम की घोषणा ऐन वक्त पर टाल दी गई थी। 

गौरतलब है कि रीट परिक्षा में कुल 8 लाख 13 हजार 977 अभ्यर्थी बैठे थे। इसमें प्रथम स्तर के लिए 1 लाख 47 हजार 801 अभ्यर्थी और द्वितीय स्तर के लिए 6 लाख 66 हजार 176 अभ्यर्थी सम्मिलित हुए थे।

अभ्यर्थी इस लिंक पर क्लिक कर देख सकते हैं अपना रिजल्ट

टॅग्स :एग्जाम रिजल्ट्सराजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

क्राइम अलर्टमुझे तुम्हारे साथ नहीं रहना, मुझे छोड़ दो?, पत्नी गीता चौधरी नहीं मानी?, पहले भी 2 बार मारने का किया प्रयास, 4 ने मिलकर गला घोंटा और पंखे से लटकाया

भारतDelhi: राजस्थान से आ रही बस करोल बाग में पलटी, 25 यात्री घायल; 2 की हालत नाजुक

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos