लाइव न्यूज़ :

दिल्ली मेट्रो का बुरा हाल, ‘रेड लाइन’ पर सेवा हुई बाधित, ट्रैक के पास सूखी घास में आग लगी

By भाषा | Updated: May 30, 2019 16:52 IST

डीएमआरसी अधिकारियों के मुताबिक एहतियात के तौर पर मेट्रो की गति को धीमा रखा गया था। उन्होंने कहा, “रेलवे ट्रैक के पास सूखी घास में आग लग गई थी, जो वेलकम मेट्रो स्टेशन के नजदीक थी। कुछ देर के लिये शाहदरा और शास्त्री पार्क मेट्रो स्टेशनों के बीच ट्रेनों का संचालन धीमी गति से किया गया।”

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के एक अधिकारी ने कहा कि दोपहर में एक बजकर 14 मिनट पर उसे सूचना मिली थी और दमकल की एक गाड़ी को मौके पर भेजा गया। मेट्रो रेल की रेड लाइन पर दिलशाद गार्डन और शाहदरा के बीच 29 मई को लगभग दो घंटे तक मेट्रो सेवा बाधित रही।

दिल्लीमेट्रो की रेड लाइन पर सेवाएं गुरुवार को कुछ देर के लिये बाधित रहीं। अधिकारियों ने बताया कि वेलकम स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक के निकट मामूली आग लगने की वजह से सेवा बाधित रही।

डीएमआरसी अधिकारियों के मुताबिक एहतियात के तौर पर मेट्रो की गति को धीमा रखा गया था। उन्होंने कहा, “रेलवे ट्रैक के पास सूखी घास में आग लग गई थी, जो वेलकम मेट्रो स्टेशन के नजदीक थी। कुछ देर के लिये शाहदरा और शास्त्री पार्क मेट्रो स्टेशनों के बीच ट्रेनों का संचालन धीमी गति से किया गया।”

आग के बुझने के कुछ देर के बाद ट्रेनों का संचालन सामान्य रूप से किया गया। दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के एक अधिकारी ने कहा कि दोपहर में एक बजकर 14 मिनट पर उसे सूचना मिली थी और दमकल की एक गाड़ी को मौके पर भेजा गया। 

तकनीकी गड़बड़ी के कारण दिलशाद गार्डन और शाहदरा के बीच मेट्रो सेवा बाधित

तकनीकी गड़बड़ी के कारण यहां मेट्रो रेल की रेड लाइन पर दिलशाद गार्डन और शाहदरा के बीच 29 मई को लगभग दो घंटे तक मेट्रो सेवा बाधित रही। रेड लाइन दिल्ली के रिठाला को गाजियाबाद के शहीद स्थल (नया बस अड्डा) से जोड़ती है। दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी)के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘दिलशाद गार्डन-शाहदरा खंड पर ओएचई (ऊपरी विद्युत तारों) में समस्या के चलते ट्रेन सेवाएं बाधित हुईं। परिणामस्वरूप ट्रेन अस्थाई रूप से दो अलग-अलग लूप में चलाई गईं।’’

उन्होंने कहा कि तकनीकी खामी दुरुस्त होने तक शाहदरा और दिलशाद गार्डन स्टेशनों के बीच ट्रेन सेवा परिचालन एकल लाइन पर किया गया। डीएमआरसी ने दोपहर के समय ट्वीट किया कि सेवाएं प्रभावित हुईं और ट्रेन परिचालन दो अलग-अलग लूप में किया गया। बाद में, इसने एक अन्य ट्वीट में कहा, ‘‘अपराह्न 1:45 बजे सेवाएं सामान्य हुईं।’’

टॅग्स :मेट्रोदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे