लाइव न्यूज़ :

LoC पर रेड अलर्ट, पाक सेना घुसपैठ करवाने के लिए सभी हथकंडे अपनाने की तैयारी में

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: February 9, 2020 05:48 IST

भरतीय सेना ने भी पाकिस्तान सेना की बढ़ती इन गतिविधियों को देखते हुए एलओसी के कई इलाकों में रेड अलर्ट घोषित कर दिया है। उन्होंने सीमा से सटे इलाकों में रहने वाले लोगों को सचेत रहने व रात को बंकरों में रहने की हिदायत दी है। यही नहीं उन्होंने जवानों को भी सतर्क रहने को कहा है ताकि वे हर नापाक हरकत का समय पर जवाब दे सकें।

Open in App
ठळक मुद्देएलओसी के पार उस कश्मीर के कई इलाकों में पाकिस्तानी सेना ने अपने तोपखाने की पोजीशन बदलने के अलावा एसएसजी (स्पेशल स्ट्राइकिंग ग्रुप) की यूनिटों को भी अग्रिम हिस्से में तैनात किया है।आशंका जताई जा रही है कि आने वाले दिनों में पाकिस्तान एलओसी पर घुसपैठ के साथ भारी गोलाबारी कर सकता है।

एलओसी के पार उस कश्मीर के कई इलाकों में पाकिस्तानी सेना ने अपने तोपखाने की पोजीशन बदलने के अलावा एसएसजी (स्पेशल स्ट्राइकिंग ग्रुप) की यूनिटों को भी अग्रिम हिस्से में तैनात किया है। एसएसजी यूनिट ही बैट (बार्डर एक्शन टीम) हमलों को संचालित करती है। आशंका जताई जा रही है कि आने वाले दिनों में पाकिस्तानएलओसी पर घुसपैठ के साथ भारी गोलाबारी कर सकता है।

वहीं, दूसरी ओर भरतीय सेना ने भी पाकिस्तान सेना की बढ़ती इन गतिविधियों को देखते हुए एलओसी के कई इलाकों में रेड अलर्ट घोषित कर दिया है। उन्होंने सीमा से सटे इलाकों में रहने वाले लोगों को सचेत रहने व रात को बंकरों में रहने की हिदायत दी है। यही नहीं उन्होंने जवानों को भी सतर्क रहने को कहा है ताकि वे हर नापाक हरकत का समय पर जवाब दे सकें।

पाकिस्तानी सेना ने गत रविवार से मंगलवार तक टंगडार, करनाह और गुरेज सेक्टर में संघर्ष विराम का उल्लंघन कर भारतीय सैन्य व नागरिक ठिकानों पर भारी गोलाबारी की थी। इसमें एक नागरिक की मौत और चार अन्य लोग जख्मी हुए थे। कुछ मकानों को भी क्षति पहुंची थी। भारतीय सेना ने जवाबी प्रहार करते हुए नीलम व लीपा घाटी में पाकिस्तानी सेना के दो निगरानी मोर्चाे के अलावा एक लांचिंग पैड को भी क्षति पहुंचाई थी। इस कार्रवाई में पाकिस्तान के तीन सैनिक भी मारे गए थे।

सूत्रों ने बताया कि जान-माल का नुकसान उठाने से हताश पाकिस्तानी सेना ने बीते दो दिनों के दौरान टंगडार सेक्टर समेत कई अन्य सेक्टरों में अपनी गतिविधियों को तेज किया है। उसकी यह गतिविधियां असामान्य हैं, क्योंकि उसने कथित तौर पर अपने तोपखाने व अन्य भारी हथियारों की पोजीशन बदली है। उसने जिस तरीके से इनमें बदलाव किया है, उससे आशंका है कि वह आने वाले दिनों में टंगडार, करनाह, गुरेज तथा अन्य सेक्टरों में भारतीय ठिकानों पर भारी गोलाबारी करने के फिराक में हैं।

सूत्रों के मुताबिक मौसम में बदलाव के साथ बर्फ पिघलने पर अब अगले कुछ दिनों में उत्तरी कश्मीर में एलओसी पर स्थित घुसपैठ के परंपरागत रास्ते भी धीरे-धीरे खुलने लगेंगे। इसलिए पाकिस्तानी सेना भारतीय ठिकानों पर गोलाबारी करते हुए सेना का ध्यान बंटाते हुए आतंकियों को भारतीय इलाके में सुरक्षित घुसपैठ का मौका देगी। वह बैट कार्रवाईयों में तेजी ला सकती है।

उन्होंने बताया कि पाकिस्तानी सेना की गतिविधियों का संज्ञान लेते हुए एलओसी के कई सेक्टरों में सतर्कता बढ़ाते हुए सभी संबंधित सैन्य कमांडरों को किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने को कहा गया है। इसके अलावा अग्रिम इलाकों में रहने वालों को भी पूरी सावधानी बरतने, किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधि के नजर आने पर निकटवर्ती सुरक्षा चौकी को सूचित करने और गोलाबारी की स्थिति में तुरंत निकटवर्ती सुरक्षा बंकर में शरण लेने को कहा गया है।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरएलओसीपाकिस्तानभारतीय सेना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल