लाइव न्यूज़ :

रिकॉर्ड संख्या में टीकाकरण हर्षित करनेवाला, कोविड-19 से लड़ाई में टीका सबसे मजूबत हथियार : मोदी

By भाषा | Updated: June 21, 2021 22:45 IST

Open in App

(ताजा आंकड़ों के साथ)

नयी दिल्ली, 21 जून प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में सोमवार को रिकॉर्ड संख्या में कोविड रोधी टीके की खुराक लगाए जाने को ‘‘हर्षित करनेवाला’’ कार्य करार दिया और कहा कि महामारी से लड़ाई में टीका सबसे मजबूत हथियार है।

इससे पहले, प्रधानमंत्री ने महामारी के खिलाफ लड़ाई में मजबूती लाने के लिये लोगों से टीकाकरण कराने की अपील की थी क्योंकि केंद्र सरकार ने सभी वयस्कों के लिए नि:शुल्क टीकाकरण की व्यवस्था की है।

टीकाकरण के संशोधित दिशा-निर्देशों के प्रभाव में आने के बाद सोमवार को शाम तक कोविड रोधी टीके की 82.7 लाख से अधिक खुराक लगाई गईं।

संशोधित दिशा-निर्देशों के तहत 18 साल से अधिक उम्र के सभी लोगों का सरकारी केंद्रों में नि:शुल्क कोविड रोधी टीकाकरण किया जाएगा। अब तक 45 साल से अधिक उम्र के लोगों का टीकाकरण ही नि:शुल्क था।

मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘आज रिकॉर्ड संख्या में हुआ टीकाकरण हर्षित करनेवाला है। कोविड-19 से लड़ाई में टीका हमारा सबसे मजबूत हथियार बना हुआ है। जिन लोगों का टीकाकरण हुआ, उन्हें बधाई और अग्रिम पंक्ति के वे सभी कर्मी प्रशंसा के पात्र हैं, जिन्होंने इतने लोगों का टीकाकरण सुनिश्चित करने के लिए कड़ी मेहनत की। शानदार भारत।’’

इससे पहले, कोविड रोधी टीके की सर्वाधिक 48 लाख से अधिक खुराक एक अप्रैल को लगाई गई थीं।

प्रधानमंत्री ने ट्विटर पर एक संदेश में कहा था कि भारत के टीकाकरण अभियान के इस चरण में सबसे बड़े लाभार्थी गरीब, मध्यम वर्ग के लोग और देश के युवा होंगे।

उन्होंने कहा कि भारत लोगों की भागीदारी से कोविड-19 के खिलाफ अपनी लड़ाई को मजबूत करने के लिए पूरी तरह कटिबद्ध है।

मोदी ने आंकड़े साझा किए जिनमें दोहराया गया कि टीके सुरक्षित हैं और लोगों को अफवाहों से बचना चाहिए।

‘विश्व का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान’ शीर्षक वाले एक संदेश में भी टीकाकरण अभियान का ब्योरा दिया गया।

मोदी ने कहा, ‘‘केंद्र सरकार आज से हर भारतीय के लिए ‘नि:शुल्क टीकाकरण अभियान सभी के लिए’ की शुरुआत कर रही है। इस चरण के सबसे बड़े लाभार्थी गरीब, मध्यम वर्ग के लोग और देश के युवा होंगे। हम सभी को अपना टीकाकरण कराने का संकल्प लेना चाहिए। मिलकर हम कोविड-19 को हराएंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपश्चिम बंगाल में भाजपा की सरकार आएगी, हमें पूरा विश्वास?, केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा-ममता दीदी का जाना तय, गुंडागर्दी, हिंसा बहुत बढ़ी, वीडियो

विश्वअमेरिका ईरान की जब्त संपत्तियां रिहा करने पर हुआ सहमत, इस्लामाबाद वार्ता के बीच रिपोर्ट का दावा

भारतनशा तस्कर सुधार जाओ नहीं तो पासपोर्ट, आधार कार्ड होंगे रद्द?, उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा- घर और संपत्ति करेंगे जब्त

क्रिकेटPunjab Kings vs Sunrisers Hyderabad IPL 2026: 36 गेंद में 105 रन, अभिषेक शर्मा ने 18 गेंद में बनाए फिफ्टी

भारतनीतीश कुमार के बाद?, मीडिया में कई नाम, पीएम मोदी और अमित शाह को पता, सीएम कौन?, सम्राट चौधरी के नाम पर आलाकमान सहमत नहीं?

भारत अधिक खबरें

भारतअसम में चुनाव समाप्त होने के बाद खाटू श्याम मंदिर पहुंचे हिमंता बिस्वा सरमा?, कहा-एनडीए को भारी बहुमत, 126 में से 100 सीट जीतेंगे?, वीडियो

भारतइस्लामाबाद में यूएस-ईरान वार्ता शुरू, तेहरान का 10 सूत्रीय प्रस्ताव, तो वॉशिंगटन का 15 सूत्रीय प्लान, बातचीत की टेबल पर बड़ी चुनौती

भारतबाल-बाल बचे छगन भुजबल?, पायलट ने हेलीकॉप्टर को पार्किंग स्थल पर उतरा, बड़ा हादसा टला, CM फडणवीस ने दिए जांच आदेश, वीडियो

भारतनीतीश कुमार का नंबर 7 से खास लगाव?, योजनाओं का नाम “7 निश्चय” रखा और 7 सर्कुलर रोड वाले बंगले में होंगे शिफ्ट?

भारतसत्ता में आते ही लेफ्ट की कार्बन कॉपी TMC?, पीएम मोदी बोले-हथियार, नशे, मवेशियों की तस्करी, लेफ्ट का कट-कमीशन, सबका ठेका लिया, वीडियो