लाइव न्यूज़ :

ऑक्सीजन पाइपलाइन को पुनर्गठित करने के चलते एम्स के इमरजेंसी विभाग में मरीजों की भर्ती बाधित

By भाषा | Updated: April 24, 2021 20:21 IST

Open in App

(शीर्षक और खबर में बदलाव)

नयी दिल्ली, 24 अप्रैल बड़ी संख्या में कोविड-19 मरीजों के आने और ऑक्सीजन की बढ़ी मांग के मद्देनजर दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के आपातकालीन सेवा विभाग में जीवनरक्षक गैस की पाइपलाइन को पुनर्गठित किया गया जिसकी वजह से एक घंटे तक मरीजों की भर्ती रुकी रही।

अस्पताल के अधिकारियों ने बताया कि आपात सेवा विभाग में पहले से ही करीब 100 कोरोना वायरस संक्रमित मरीजों का उपचार जारी है। यह संख्या एम्स के विभिन्न केंद्रों में भर्ती 800 से अधिक मरीजों के अलावा है।

अधिकारी ने बताया, ‘‘ एम्स के आपात सेवा विभाग में मरीजों की भर्ती करीब एक घंटे तक रोकी गई क्योंकि कोविड-19 मरीजों के लिए ऑक्सीजन की बढ़ी मांग की पूर्ति के लिए जीवनरक्षक गैस की पाइपलाइन को पुनर्गठित करने का काम किया जा रहा था।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ भर्ती शुरू हो गई है और आपातकालीन सेवा विभाग अब काम कर रहा है।’’

अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि दिल्ली के जयपुर गोल्डन अस्पताल में ऑक्सीजन का इंतजार कर रहे 20 मरीजों की मौत हो गई। गत पांच दिन से दिल्ली में ऑक्सीजन की भरी किल्लत है जो गंभीर रूप से बीमार कोविड-19 मरीजों के लिए जरूरी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में 15 अप्रैल को बीजेपी के नेतृत्व वाली नई NDA सरकार बनने की तैयारी, नीतीश कुमार के सीएम पद से हटने की संभावना

क्राइम अलर्टकटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 मरे और 18 घायल, वीडियो

भारतनागपुर में वायुसेना के मेंटेनेंस कमांड कमांडर्स का कॉन्क्लेव संपन्न, मिशन मोड में ऑपरेशनल सपोर्ट बढ़ाने पर जोर

भारतमध्य प्रदेश चीतों के पुनरुद्धार का नया केंद्र, 'गामिनी' ने खुले जंगल में दिए 4 शावक

क्राइम अलर्टबिहार के वैशाली जिले में देवर ने कर दी गर्भवती भाभी की हत्या, मृतका राधा कुमारी का देवर साहिल पटेल के साथ चल रहा था प्रेम प्रसंग

भारत अधिक खबरें

भारतबंगाल में भाजपा की कोई भी चाल 'चोलबे ना', TMC सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर बोले

भारत'बंगालियों को अल्पसंख्यक नहीं बनने देगी': चुनावी रैली में पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल में UCC लागू करने का वादा किया

भारतमियांपुर गांव को रविंद्र नगर कहिए जनाब?, सीएम योगी बोले-गांव में मियां नहीं तो नाम क्यों?, लखीमपुर खीरी से बंगाल चुनाव में खेला दांव?

भारतबांका राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज परिसरः क्लासरूम में आपत्तिजनक थे छात्र और छात्रा?, आग की तरह अफवाह फैली, जमकर नारेबाजी

भारतबिहार में 13 अप्रैल को कैबिनेट की आखिरी बैठक?, 14 को इस्तीफा देंगे सीएम नीतीश कुमार, चिराग पासवान ने कहा- मुख्यमंत्री पद का दावेदार नहीं?