लाइव न्यूज़ :

सलाम कर रहा देश?, 982 पुलिस कर्मियों को वीरता और सेवा पदक सम्मान

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 26, 2026 07:30 IST

वीरता पुरस्कारों में से अधिकांश में 45 कर्मियों को जम्मू-कश्मीर क्षेत्र से, 35 कर्मियों को वामपंथी उग्रवाद (एलडब्ल्यूई) प्रभावित क्षेत्रों से, पांच कर्मियों को पूर्वोत्तर से और 40 कर्मियों को अन्य क्षेत्रों से उनके वीरतापूर्ण कार्यों के लिए सम्मानित किया जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्देवीरता पदक प्राप्त करने वालों में चार अग्निशमन सेवा के बचावकर्मी भी शामिल हैं। दिल्ली पुलिस को 14 वीरता पदक प्रदान किए जाने की घोषणा की गई है। 101 राष्ट्रपति विशिष्ट सेवा पदक (पीएसएम) और 756 सराहनीय सेवा पदक (एमएसएम) भी शामिल हैं।

नई दिल्लीः गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर पुलिस, अग्निशमन, होमगार्ड एवं सिविल डिफेंस (एचजीएंडसीडी) तथा ‘करेक्शनल सर्विसेज’ (सुधारात्मक सेवा) के कुल 982 कर्मियों को वीरता और सेवा पदकों से सम्मानित करने की घोषणा की गई। केंद्रीय गृह मंत्रालय के बयान के अनुसार, इनमें 125 वीरता पदक शामिल हैं। वीरता पुरस्कारों में से अधिकांश में 45 कर्मियों को जम्मू-कश्मीर क्षेत्र से, 35 कर्मियों को वामपंथी उग्रवाद (एलडब्ल्यूई) प्रभावित क्षेत्रों से, पांच कर्मियों को पूर्वोत्तर से और 40 कर्मियों को अन्य क्षेत्रों से उनके वीरतापूर्ण कार्यों के लिए सम्मानित किया जाएगा।

बयान के अनुसार, वीरता पदक प्राप्त करने वालों में चार अग्निशमन सेवा के बचावकर्मी भी शामिल हैं। आधिकारिक विवरण के मुताबिक, राज्यों में जम्मू कश्मीर पुलिस को सर्वाधिक 33 वीरता पदक ,इसके बाद महाराष्ट्र पुलिस को 31, उत्तर प्रदेश पुलिस को 18 और दिल्ली पुलिस को 14 वीरता पदक प्रदान किए जाने की घोषणा की गई है।

केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (सीएपीएफ) में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) एकमात्र ऐसा बल है, जिसे 12 वीरता पदक प्राप्त हुए हैं। इस सूची में अधिकारियों और कर्मियों को दिए गए 101 राष्ट्रपति विशिष्ट सेवा पदक (पीएसएम) और 756 सराहनीय सेवा पदक (एमएसएम) भी शामिल हैं।

एक अन्य बयान में, मंत्रालय ने कहा कि 30 व्यक्तियों को 2025 के लिए जीवन रक्षा पदक पुरस्कार श्रृंखला से सम्मानित किया गया है। इसमें छह-छह व्यक्तियों को सर्वोत्तम जीवन रक्षा पदक और उत्तम जीवन रक्षा पदक तथा 18 व्यक्तियों को जीवन रक्षा पदक शामिल हैं। इनमें से छह को मरणोपरांत यह पुरस्कार दिया जा रहा है।

गणतंत्र दिवस समारोह के हिस्से के तौर पर सरकार 26 जनवरी से लाल किले के प्रांगण में छह दिवसीय राष्ट्रीय सांस्कृतिक और पर्यटन उत्सव 'भारत पर्व' का आयोजन करेगी। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। पर्यटन मंत्रालय ने बताया कि इसका उद्घाटन लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत करेंगे। "भारत पर्व" मंत्रालय का प्रमुख वार्षिक कार्यक्रम है जिसके तहत भारत की समृद्ध सांस्कृतिक, कलात्मक और आध्यात्मिक विरासत का उत्सव मनाया जाता है।

टॅग्स :गणतंत्र दिवसद्रौपदी मुर्मूदिल्ली पुलिससीआरपीएफसीमा सुरक्षा बल
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टअजमल खान पार्क के निकट उत्तर प्रदेश कारोबारी से 8.4 लाख रुपये की लूट?, दिल्ली पुलिस के 2 कर्मी अरेस्ट

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारतJammu-Kashmir: गांदरबल में मुठभेड़, एक आतंकी ढेर; सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन जारी

क्राइम अलर्टएक ही उम्र के 4 लड़कों ने घेरकर शख्स को चाकू घोंपकर मोबाइल फोन लूटे, मादक पदार्थ के आदी लड़के

भारत अधिक खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत