लाइव न्यूज़ :

कोरोना संकट पर RBI की बड़ी राहत, रेपो रेट 75 बेसिस पॉइंट घटाया, गवर्नर बोले-कोविड-19 की चुनौती से लड़ने में मिलेगी मदद

By पल्लवी कुमारी | Updated: March 27, 2020 10:18 IST

देश में कोरोना के केस बढ़कर 724 हो गए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक 17 लोगों की मौत हुई है और 66 लोग ठीक हो गए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देआरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा है, कोरोना वायरस का असर दुनियाभर में पड़ रह है। रेपो रेट वह रेट होती है जिस पर आरबीआई लोन देता है। इस फैसले से आपकी ईएमआई भी कम हो सकती है।

नई दिल्ली:  आरबीआई (RBI) गवर्नर शक्तिकांत दास ने कोरोना वायरस पर प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा है आरबीआई ने रेपो रेट 75 बेसिस पॉइंट घटाया गया है, यानी 5.15 से घटाकर 4.45 की गई है। शक्तिकांत दास ने कहा, आरबीआई ने रिवर्स रेपो रेट में भी 90 बेसिस पॉइंट की कटौती करते हुए 4 प्रतिशत कर दी है। उन्होंने कहा है कि  इन फैसलों से कोरोना की चुनौती से लड़ने में मदद मिलेगी। आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा है, कोरोना वायरस का असर दुनियाभर में पड़ रह है। इससे आर्थिक चुनौतियां खड़ी हो सकती हैं। देश की अर्थव्यवस्था पर भी इसका असर पड़ सकता है और मंदी का दौर आ सकता है। 

आरबीआई गवर्नर ने कहा, कोरोना वायरस की वजह से कैश फ्लो में आई चुनौती से निपटने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं। आरबीआई गवर्नर ने कहा, कैश रिजर्व रेशियो (CRR) में 100 बेसिस पॉइंट की कटौती करके 3 प्रतिशत कर दिया गया है। यह एक साल तक की अवधि के लिए किया गया है।

आरबीआई गवर्नर ने कहा,  सभी कमर्शल बैंकों को ब्याज और कर्ज अदा करने में 3 महीने की छूट दी जा रही है। 

जानें क्या होता है रेपो रेट

रेपो रेट वह रेट होती है जिस पर आरबीआई लोन देता है। इस फैसले से आपकी ईएमआई भी कम हो सकती है।

टॅग्स :कोरोना वायरसभारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई)शक्तिकांत दास
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारBank Holiday Today: घर से निकलने से पहले चेक कर लें बैंक हॉलिडे लिस्ट, बस एक क्लिक से जानें आज बैंक बंद या खुले?

कारोबारBank Holiday Today: 1 अप्रैल को बैंक जाने की गलती न करें, बंद रहेंगे पब्लिक विंडो; जानें क्या है कारण

कारोबारRBI के हस्तक्षेप के बावजूद, रुपया पहली बार अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 95 के पार पहुंचा

कारोबारBank Holidays in April 2026: अप्रैल 2026 में छुट्टियों की भरमार, समय पर निपटा लें अपने जरूरी काम

कारोबारBank Holidays Next Week: नवरात्रि, गुड़ी पड़वा के लिए अगले हफ्ते कई दिन बंद रहेंगे बैंक, पढ़ें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए