लाइव न्यूज़ :

निर्मला सीतारमण के आर्थिक पैकेज के ऐलान के बाद आज RBI गवर्नर शक्तिकांत दास 10 बजे करेंगे ब्रीफिंग

By पल्लवी कुमारी | Updated: May 22, 2020 07:49 IST

कोरोना वायरस के मद्देनजर लगे लॉकडाउन में देश की अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 20 लाख करोड़ के आर्थिक पैकेज का ऐलान किया था। जिस पर लगातार चार दिनों तक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने विस्तृत जानकारी दी थी।

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना वायरस लॉकडाउन में RBI गवर्नर शक्तिकांत दास द्वारा दो बार प्रेस ब्रीफिंग किया जा चुका है।RBI गवर्नर शक्तिकांत दास ब्रीफिंग किस मुद्दे पर करेंगे, इसकी अधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।

नई दिल्ली: कोरोना वायरस के बढ़ते प्रभाव के बीच भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के गवर्नर शक्तिकांत दास आज 10 बजे प्रेस ब्रीफिंग करेंगे। आरबीआई की ओर से आर्थिक पैकेज को लेकर आज ऐलान किया जा सकता है। इससे पहले वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने चार दिनों तक लगातार ब्रीफिंग कर 20 लाख करोड़ के आर्थिक पैकेज की विस्तृत जानकारी दी थी। 

इससे पहले भी कोरोना वायरस लॉकडाउन में RBI गवर्नर शक्तिकांत दास द्वारा दो बार प्रेस ब्रीफिंग किया जा चुका है। 

पिछली बार आरबीआई द्वारा 17 अप्रैल और लॉकडाउन में पहली बार 27 मार्च को प्रेस ब्रीफिंग कर आर्थिक राहत पैकेज का ऐलान किया था। 

जानिए 17 अप्रैल को  RBI ने क्या ऐलान किए थे? 

17 अप्रैल 2020 को RBI ने  रिवर्स रेपो रेट 4 % से घटाकर 3.75% किया गया है। रिवर्स रेपो रेट में 25 बेसिस प्वॉइंट की कमी की गई थी। टार्गेटेड लांग टर्म रीपो ऑपरेशन(TLTRO 2) के तहत RBI ने MFIs और NBFCs को 50 हजार करोड़ रुपये की मदद का ऐलान किया था। 

गवर्नर ने कहा था, 'NABARD को 25 हजार करोड़, SIDBI को 15 हजार करोड़ और NHB को 10 हजार करोड़ रुपये की मदद की जाएगी। 

जानिए 27 मार्च को RBI ने क्या ऐलान किए थे? 

27 मार्च 2020 को RBI ने कोरोना पर आर्थिक राहत पैकेज का ऐलान किया था। जिसमें उन्होंने  रेपो रेट 75 बेसिस पॉइंट घटाया था। आरबीआई ने रिवर्स रेपो रेट में भी 90 बेसिस पॉइंट की कटौती करते हुए 4 प्रतिशत कर दी थी। 

वहीं कैश रिजर्व रेशियो (CRR) में 100 बेसिस पॉइंट की कटौती करके 3 प्रतिशत कर दिया गया था। सभी कमर्शल बैंकों को ब्याज और कर्ज अदा करने में 3 महीने की छूट दी गई थी। 

टॅग्स :भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई)शक्तिकांत दासनिर्मला सीतारमणकोरोना वायरसकोरोना वायरस इंडियाकोरोना वायरस लॉकडाउन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारBank Holiday Today: घर से निकलने से पहले चेक कर लें बैंक हॉलिडे लिस्ट, बस एक क्लिक से जानें आज बैंक बंद या खुले?

कारोबारBank Holiday Today: 1 अप्रैल को बैंक जाने की गलती न करें, बंद रहेंगे पब्लिक विंडो; जानें क्या है कारण

भारत40 लाख लखपति बाईदेवियों का सृजन?, ओरुनोदोई योजना के तहत 3000 रुपये?, भाजपा के ‘संकल्प पत्र’ में 31 वादे

कारोबारRBI के हस्तक्षेप के बावजूद, रुपया पहली बार अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 95 के पार पहुंचा

कारोबारदुनिया के सभी प्रधानमंत्रियों, राष्ट्रपतियों की लोकप्रियता में पीएम मोदी की साख सबसे ऊपर?, सीतारमण ने संसद में दिया वैश्विक सर्वेक्षण हवाला?

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"