लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरस पर RBI का अलर्ट, गवर्नर शक्तिकांत दास ने बैंकों से कहा- आपातकाल स्थिति के लिए रहें तैयार, देश में आ सकती है मंदी

By पल्लवी कुमारी | Updated: March 16, 2020 16:33 IST

भारत में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 100 के पार चली गई है। दुनियाभर के 100 से ज्यादा देश कोरोना की चपेट में हैं। जिसकी वजह से शेयर मार्केट में पिछले एक हफ्ते से काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहे हैं।

Open in App

नई दिल्ली:  भारत में कोरोना वायरस  (Coronavirus) के कहर को देखते हुए रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) के गवर्नर शक्तिकांत दास (Shaktikanta Das) ने देश के सभी बैंकों को अलर्ट का निर्देश दिया है। आरबीआई के  के गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा है कि सभी बैंकआपातकाल स्थिति के लिए तैयार रहें। भारत में कोरोना वायरस का संक्रमण बढ़ता हुआ 15 राज्यों तक फैल गया है और देशभर में इसके अबतक 116 मामले सामने आ चुके हैं। 

गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा, भारत इस महामारी से बचा नहीं है, 100 से अधिक मामले सामने आ चुके हैं। इसे खत्म करने के लिए सरकार द्वारा बड़े स्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि महामारी से घरेलू आर्थिक विकास में मंदी आ सकती है।  दुनियाभर के 100 से ज्यादा देश कोरोना की चपेट में हैं। जिसकी वजह से शेयर मार्केट में पिछले एक हफ्ते से काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहे हैं।   

यस बैंक पर आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास  ने कहा,  यस बैंक पर भारतीय रिजर्व बैंक और भारत सरकार द्वारा तेजी से कार्य किया जा रहा है। मोराटोरियम को बुधवार 18 मार्च शाम 6 बजे हटा दिया जाएगा। 

गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा, मैं यस बैंक के जमाकर्ताओं को बताना चाहूंगा कि उनका पैसा पूरी तरह से सुरक्षित है उन्हें चिंता करने की कोई आवश्यकता नहीं।

टॅग्स :भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई)कोरोना वायरसशक्तिकांत दास
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारBank Holiday Today: घर से निकलने से पहले चेक कर लें बैंक हॉलिडे लिस्ट, बस एक क्लिक से जानें आज बैंक बंद या खुले?

कारोबारBank Holiday Today: 1 अप्रैल को बैंक जाने की गलती न करें, बंद रहेंगे पब्लिक विंडो; जानें क्या है कारण

कारोबारRBI के हस्तक्षेप के बावजूद, रुपया पहली बार अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 95 के पार पहुंचा

कारोबारBank Holidays in April 2026: अप्रैल 2026 में छुट्टियों की भरमार, समय पर निपटा लें अपने जरूरी काम

कारोबारBank Holidays Next Week: नवरात्रि, गुड़ी पड़वा के लिए अगले हफ्ते कई दिन बंद रहेंगे बैंक, पढ़ें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया