लाइव न्यूज़ :

राहुल गांधी के राफेल डील वाले बयान पर मोदी सरकार का पलटवार, झूठे और बेबुनियाद हैं सारे आरोप

By धीरज पाल | Updated: December 14, 2018 20:13 IST

रविशंकर प्रसाद ने कहा कि राहुल गैर जिम्मेदारी को पार कर गए। राहुल ने पीएम मोदी के के लिए गाली का इस्तेमाल किया है।

Open in App

राफेल डील पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी के बीच जुबानी जंग छिड़ी हुई है। फैसले के बाद अमित शाह, अरुण जेटली और सीतारमण के प्रेस कॉंफ्रेंस के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रेस कॉंफ्रेंस करके बीजेपी सरकार से सवाल पूछे थे। इसके बाद रविशंकर प्रसाद ने राहुल गांधी का पलवार किया। उन्होंने सवाल पूछा कि  क्या राहुल गांधी सुप्रीम कोर्ट से ऊपर हैं?

रविशंकर प्रसाद ने कहा कि राहुल गैर जिम्मेदारी को पार कर गए। राहुल ने पीएम मोदी के के लिए गाली का इस्तेमाल किया है।इसके अलावा राहुल पर हमला बोलते हुए कहा कि राहुल ने पीएम स्तरहीन भाषा के प्रयोग किया था। राहुल गांधी की समस्या अहंकार है। 2006 से 2012 तक कांग्रेस ने लटकाए रखा।

उन्होंने कहा कि पिछले 1.5 साल से राहुल गांधी राफेल को लेकर देश के सामने झूठ परोस रहें थे और आज सुप्रीम कोर्ट के निर्णय ने राहुल गांधी के झूठ को बेनकाब कर दिया है। उन्होंने कहा कि दसॉल्ट सबसे कम कॉन्ट्रेक्ट रख रहा था तो रोका क्यो? कोर्ट ने माना आफसेट में सरकार की भूमिका नहीं होती है। उन्होंने बताया कि राफेल डील को लेकर 74 बैठकें हुईं। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने राहुल गांधी के मित्रों द्वारा राफेल के सम्बन्ध में दिए गए तर्कों को हर मानक पर गलत पाया है।

 

जानिए राहुल गांधी ने क्या कहा था

राहुल गांधी ने कहा कि इसमें कोई शक नहीं है कि देश का चौकीदार चोर है और कांग्रेस अब भी इस बात पर भरोसा करती है कि राफेल डील में घोटला हुआ है। 

राहुल गांधी ने पूछा कि ये डील अनिल अंबानी को क्यों दिया गया। एचईएल से डील छीन कर अनिल अंबानी को क्यों दिया गया। राहुल गांधी ने कहा, देश की रक्षा मंत्री ने इसपर कुछ बोलने से क्यों इंकार कर दिया था? ना कीमत बताई ना कोई जानकारी दी। फ्रांस के राष्ट्रपति ओलांदा कहते हैं कि राफेल डील हमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दिया था...अब ये बताइए कि पीएम कैसे रक्षा सौदो को डील करता है। 

 राहुल गांधी ने पूछा-  विमान की कीमत ज्‍यादा क्‍यों? उन्‍होंने कहा कि इस मुद्दे पर प्रधानमंत्री कुछ नहीं बोलते, जेटली जी और निर्मला सीतारमण बोलती हैं। 

राहुल ने पूछा कि क्यों पीएम मोदी इस मुद्दे पर नहीं बोलते हैं? CAG की रिपोर्ट PAC में क्यों नहीं आई और PAS के चेयरमैन को क्यों CAG की रिपोर्ट क्यों नहीं दिखाई गई। राहुल गांधी ने कहा कि हो सकता है पीएम मोदी कोई अलग से CAG बनाई हो, क्योंकि 21वीं सदी है यहां कुछ भी हो सकता है...और पीएम मोदी के राज में तो हर संवैधानिक चीजों की धज्जियां उड़ाई गई है...चुनाव आयोग कुछ और कहता है, सुप्रीम कोर्टकुछ और कहता है। 

 

टॅग्स :राफेल सौदारविशंकर प्रसादराहुल गांधीनरेंद्र मोदीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी