लाइव न्यूज़ :

अनुच्छेद 370ः रवीश कुमार ने कहा- कश्मीर पर पाकिस्तान से 40-50 बयान आ गए, जो बेहद गैर जिम्मेदाराना हैं

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 29, 2019 17:15 IST

साथ ही उम्मीद करता है कि पाकिस्तान, भारत में हिंसा उकसाना, आतंकवाद फैलाना और घुसपैठ कराना बंद करके ‘‘सामान्य पड़ोसी’’ जैसी व्यवहार करेगा। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने संवादाताओं से कहा, ‘‘ हम भारत के अंदरूनी मामलों के बारे में पाक नेतृत्व के अति गैर-जिम्मेदाराना बयानों की कड़ी भर्त्सना करते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देपाक नेतृत्व के अति गैर-जिम्मेदाराना बयानों की भारत कड़ी भर्त्सना करता है : विदेश मंत्रालय।पाकिस्तान द्वारा यूएनएचआरसी को लिखे पत्र को विश्वसनीयता प्रदान नहीं करना चाहते : विदेश मंत्रालय।भड़काऊ बयानों में भारत में हिंसा को उकसाना और जिहाद का आह्वान करना शामिल है।

विदेश मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को कहा कि वह भारत के अंदरूनी मामलों के बारे में पाक नेतृत्व के अति गैर-जिम्मेदाराना बयानों की कड़ी निंदा करता है।

साथ ही उम्मीद करता है कि पाकिस्तान, भारत में हिंसा उकसाना, आतंकवाद फैलाना और घुसपैठ कराना बंद करके ‘‘सामान्य पड़ोसी’’ जैसी व्यवहार करेगा। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने संवादाताओं से कहा, ‘‘ हम भारत के अंदरूनी मामलों के बारे में पाक नेतृत्व के अति गैर-जिम्मेदाराना बयानों की कड़ी भर्त्सना करते हैं।

ऐसे भड़काऊ बयान आ रहे हैं जिसमें भारत में हिंसा को उकसाना और जिहाद का आह्वान करना शामिल है।’’ जम्मू कश्मीर को लेकर पाकिस्तान से आने वाले बयानों के संदर्भ में उन्होंने कहा कि पाकिस्तान से 40..50 बयान आ गए है। ये ऐसे बयान हैं जो बेहद गैर जिम्मेदाराना हैं। इनका मकसद क्षेत्र में गंभीर स्थिति का माहौल पेश करना है।

कुमार ने कहा कि वे :पाकिस्तानी नेतृत्व: मामले को तुल देना चाहते हैं ताकि दुनिया को लगे कि कुछ हो रहा है । लेकिन वास्तव में स्थिति अलग है, ऐसा कुछ हो ही नहीं रहा है । उनकी :पाकिस्तान: ओर से जो भी कहा जा रहा है, वह झूठ और मनगढंत है।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने एक सवाल के जवाब में कहा कि पाकिस्तान आतंकवाद को सरकारी नीति के हिस्सा के रूप में इस्तेमाल कर रहा है। हमने इस बारे में अपनी चिंताओं से अवगत कराया है। हमें खबर मिली है कि पाकिस्तान आतंकियों को घुसपैठ कराने का प्रयास कर रहा है।

उन्होंने कहा कि पाकिस्तान आतंकवादियों पर ठोस कार्रवाई करे ताकि वे दोबारा सीमापर घुसपैठ नहीं कर सके और आतंकवाद को जड़ से समाप्त करना पाकिस्तान का दायित्व भी है । कुमार ने कहा, ‘‘ हम चाहते हैं कि पाकिस्तान आतंकवादियों की घुसपैठ नहीं कराये बल्कि सामान्य पड़ोसी की तरह व्यवहार करे।

सामान्य पड़ोसी ऐसा व्यवहार नहीं करते हैं जैसा कि पाकिस्तान कर रहा है। ’’ एक अन्य सवाल के जवाब में विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि पाकिस्तान द्वारा यूएनएचआरसी को लिखे पत्र को भारत महत्व नही देना चाहता। 

टॅग्स :धारा ३७०आर्टिकल 35A (अनुच्छेद 35A)इमरान खानजम्मू कश्मीरपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब