लाइव न्यूज़ :

रवीना टंडन ने आर्यन खान की गिरफ्तारी पर ‘‘शर्मनाक राजनीति’’ का लगाया आरोप

By भाषा | Updated: October 8, 2021 14:23 IST

Open in App

मुंबई, आठ अक्टूबर अभिनेत्री रवीना टंडन ने शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की मादक पदार्थ मामले में स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) द्वारा गिरफ्तारी के बाद पूरे घटनाक्रम पर ‘‘शर्मनाक राजनीति’’ करने का आरोप लगाया है।

एनसीबी ने मुंबई के तट से एक क्रूज़ पोत से प्रतिबंधित मादक पदार्थ जब्त किए जाने के मामले में रविवार को आर्यन सहित सात लोगों को गिरफ्तार किया था। शहर की एक अदालत ने बृहस्पतिवार को आर्यन को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। अदालत ने कहा था कि आर्यन की जमानत याचिका पर शुक्रवार को सुनवाई की जाएगी।

अभिनेत्री रवीना टंडन ने किसी का नाम लिखे बिना ट्वीट किया, ‘‘ शर्मनाक राजनीति की जा रही है..... वह एक युवा जिंदगी और उसके भविष्य के साथ खेल रहे हैं। हृदयविदारक।’’

फिल्मकार फराह खान ने शाहरुख की पत्नी गौरी खान की इस मुश्किल समय में हिम्मत बनाए रखने के लिए तारीफ की और उन्हें 51वें जन्मदिन की बधाई दी।

फराह ने इंस्टाग्राम पर लिखा, ‘‘ एक मां की ताकत किसी से कम नहीं होती। माता-पिता की दुआ पहाड़ को भी हिला सकती है। एक मजबूत मां और महिला को जन्मदिन मुबारक।’’

अभिनेता रितिक रोशन ने भी बृहस्पतिवार को इंस्टाग्राम पर आर्यन के नाम एक पत्र लिखते हुए कहा था कि यह मुश्किल समय आर्यन को और मजबूत बनाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल